Kanpur Murder Case: कानपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एडिशनल सीपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी जिम ट्रेनर ने एकता की हत्या की थी।
सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल कुमार उर्फ विमल सोनी से हुई पूछताछ के आधार पर दावा किया कि 24 जून की सुबह आरोपी जिम ट्रेनर ने करीब साढ़े सात बजे एकता और ग्रीन पार्क के जिम का ट्रेनर विमल सोनी जिम से बाहर निकले।
इसके बाद रास्ते में गले में विमल ने एकता के गले में घूंसा मार दिया जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी के दौरान ही उसने रस्सी और दुपट्टे के सहारे गला कसकर एकता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी गंगा में फेंकने के लिए गंगा बैराज से लेकर बिठूर स्थित पहलवान पुरवा तक शव को लेकर गया। हालांकि मौका न मिलने पर शव लेकर डीएम कंपाउंड स्थित ऑफिसर्स क्लब पहुंचा और वहां खुदे गड्ढे में शव को दफनाकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार इस पूरी कवायद में आरोपी को तकरीबन एक घंटे का समय लगा। पुलिस ने इस कहानी के पक्ष में पुलिस ने दो सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। पहले वीडियो में एकता सुबह करीब साढ़े सात बजे जिम से बाहर निकलती दिख रही है। वहीं, दूसरे वीडियो में आरोपी विमल ऑफिसर्स क्लब के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी यहीं से फरार हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
शादी तय होने पर बढ़ा विवाद, पीछा छुड़ाने के लिए की हत्या
विमल ने पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई और रोका भी हो गया। इस बात का पता जैसे ही एकता को चला, उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एकता न तो उससे शादी करना चाहती थी और न ही उसे किसी और के साथ देखना चाहती थी। वह कहती थी कि जैसा चल रहा है वैसा चलने दो। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज-रोज झगड़ा होता था। इसी रोज के झगड़े से मुक्ति पाने के लिए उसने करीब 20 दिन से जिम न आने वाली एकता को जिम आने के लिए मनाया। 24 जून की सुबह करीब छह बजे वह जिम पहुंची और वहां से साजिश के तहत उसने एकता की हत्याकर डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब के पीछे शव गाड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 6
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं से बात करने पर करती थी झगड़ा
शुक्रवार को झाड़ी बाबा पुल से गिरफ्तार हुए हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों के बीच नवंबर 2023 से करीबी हो गई। हत्या से करीब करीब चार महीने से दोनों का अफेयर था। शुरू में तो सब सही रहा लेकिन धीरे-धीरे एकता ने उसपर अपना अधिकार थोपना शुरू कर दिया। जिम में वह किसी भी महिला को ट्रेनिंग देने या एक्सरसाइज करने के दौरान गाइड करता तो वह एतराज करती। किसी महिला के ज्यादा बात करने पर भी वह भड़क जाती।
4 of 6
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया की नजरों से बचने को लगवाई काली फिल्म
पुलिस की मानें तो छह महीने पहले जिम ज्वाइन करने के बाद शुरुआती दौर में दोनों अक्सर फोन व मैसेज में बात करते। हालांकि दुनिया के देख लेने का रिस्क दोनों की मुलाकात में रोड़ा बनने लगा तो आरोपी ने कार के शीशों पर काली फिल्म लगवा ली।
विज्ञापन
5 of 6
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुणे, अमृतसर, आगरा समेत कई जगह काटी फरारी
24 जून की सुबह करीब छह बजे जिम जाने के बाद से लापता एकता के कारोबारी पति राहुल गुप्ता ने कोतवाली में जिम ट्रेनर विमल के खिलाफ पत्नी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया। शुरुआत में पुलिस प्रेम प्रसंग में महिला के भागने की कहानी मानकर खानापूर्ति करती रही। लेकिन जब आला अधिकारियों का दबाव पड़ा तो जांच की रफ्तार तेज हुई और विमल की तलाश शुरू की गई। चार महीने तक विमल कभी पुणे तो कभी अमृतसर, आगरा समेत कई शहरों में ठिकाने बदलकर रहता रहा। इस दौरान एक जगह उसने वेटर के तौर पर भी नौकरी की। हालांकि जब वह परिवार के संपर्क में आया तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
खुलासे से पहले तक पुलिस को खूब छकाया
फरारी के बीच शुक्रवार को झाड़ी बाबा पड़ाव पुल से पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कोतवाली पुलिस को खूब छकाया। कभी कहता कि एकता की हत्या कर शव को गंगा बैराज से नदी में फेंक दिया, तो कभी बिठूर के ध्रुव टीला, भैरोघाट, बाबाघाट आदि स्थानों पर गंगा में फेंकने की बात कहकर पुलिस को घुमाता रहा। पुलिस हत्यारोपी को हर जगह ले जाकर शव की जांच करती रही लेकिन कहीं भी उसकी कहानी से घटनास्थल के हालात मैच नहीं हुए। आखिर में सख्ती से हुई पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर जिलाधिकारी आवास परिसर में स्थित ऑफिसर्स क्लब में गड्ढा खोदकर दफनाए गए एकता को कंकाल हो चुका शव को बरामद किया गया।