हैदराबाद में हुई हैवानियत के बाद देश की एक और बेटी को दरदिंगी का शिकार बनाकर मौत के घाट उतार दिया गया। मंगलवार सुबह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पुलिस सहायता केंद्र में उसका शव मिला। दरिंदों ने उसके सिर में दो गोलियां मारी हैं। शरीर पर काले रंग के कपड़े व बेल्ट बंधी मिली है। शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
2 of 5
युवती की लाश मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का अनुमान है कि युवती जिले की सीमा से सटे प्रयागराज, कौशांबी, रीवा या सतना की हो सकती है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि हत्या के बाद शव को घाटी में फेंका गया होगा। जांच की जा रही है। हत्यारे जल्द गिरफ्त में होंगे। हैदराबाद में डॉक्टर बिटिया से सामूहिक दुष्कर्म और दिल दहला देने वाली हत्या पर पूरा देश भले ही गुस्से में हो, दरिंदगी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन
3 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी ही वारदात से यहां के घाटी क्षेत्र के बाशिंदे मंगलवार सुबह रूबरू होकर कांप उठे। घाटी के पास पुलिस सहायता केंद्र में युवती के शव को सबसे पहले सोमवार की रात से गश्त कर रही पुलिस टीम ने देखा। युवती के सिर में गोलियां लगने से खून बहा था। कई जगह चोटों के निशान भी थे। पुलिस कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
4 of 5
युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या से मच गया कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, एएसपी बलवंत चौधरी मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल में पहनावे आदि से युवती के विवाहित होने की बात सामने आई। शिनाख्त के लिए उसके शव को ग्रामीणों के सामने रखा गया, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। एसपी ने बरगढ़ थाना प्रभारी चित्रसेन सिंह व मऊ थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया को घटना की बारीकी से जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने मृत महिला के बारे में आसपास के जिले के थानों से भी पता करने के लिए कहा है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया युवती के सिर में दो गोलियां लगी हैं। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी
- फोटो : अमर उजाला
मृतक युवती की उम्र 21-22 साल होने का अनुमान है। उसने पुरुष जैसा काले रंग का नया ऊनी शर्ट नुमा कोट और काली लैगिंग पहन रखा था। कमर में काली बेल्ट थी, पैर में पायल-बिछिया और नाखूनों में नेलपालिश लगी थी। मोजा व सैंडिल भी बरामद हुए हैं। इससे उसके शादीशुदा होने का अंदाजा लगाया गया। यह भी अंदाज लगाया है कि उसको बिल्कुल पुरुष जैसी ड्रेस पहनाकर लाया गया, ताकि कोई समझ न सके कि वह महिला है।