कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस कोच के टॉयलेट में विस्फोट के साथ ही धमकी भरा पत्र मिलने की घटना के बाद रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेनों व स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
यात्रियों के लगेज खंगालने के साथ ही रेल टिकट व परिचय पत्र चेक कि। वहीं एटीएस व खुफिया एजेंसियों भी अलर्ट हो गई हैं। बुधवार रात कालिंदी एक्सप्रेस में धमाके के बाद आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में आरडीएक्स से कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर एक पुलिया व शताब्दी एक्सप्रेस को निशाना बनाने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
बुधवार रात करीब 11 बजे से जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय व आरपीएफ एसआई के के उपाध्याय की अगुवाई में रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। जो गुरुवार देर शाम तक जारी रहा। प्लेटफार्म के अलावा वैशाली एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल समेत अन्य ट्रेनों की पड़ताल की गई।
4 of 5
डेमो
पुलिस बल की अचानक काबिंंग से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय ने बताया कि मॉडल रेलवे स्टेशन के साथ ही गंगाघाट, मगरवारा, अजगैन, सोनिक, जैतीपुर, कुसुंभी स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि स्टेशन की सुरक्षा के लिए विशेष प्लानिंग की गई है। जिसके तहत यात्रियों की हर गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान सब सामान्य होने की बात कही।
छमक नाली से मगरवारा तक हो रही विशेष निगरानी
आरपीएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन व संवेदनशील स्थान वाले रेलमार्ग की सुरक्षा को चार जोन में बांटा गया है। इन स्थानों पर जवानों के अलावा मुखबिरों की मदद से पैनी निगरानी की जा रही है। छमक नाली से मगरवारा के बीच रेलमार्ग की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्टेशन की सुरक्षा में जवानों की एक टीम तैनाती की गई है। जो हर आने-जाने वाले पर बारीकी से नजर रखेगी। इसके अलावा आईबी व एलआईयू की टीमें भी स्टेशन व रेलमार्ग की निगरानी में सक्रिय हैं।