कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके में बरामद डायरी से बड़ा खुलासा हुआ है। डायरी के एक पेज पर चार जम्मू-कश्मीर के युवकों के साथ चार कानपुर के लोगों के नाम दर्ज हैं। इन सभी के बीच आठ मीटिंग होने का भी ब्यौरा लिखा हुआ है। यह देख जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि तकरीबन आठ महीने से ये सभी बड़ी साजिश रच रहे हैं। एटीएस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो
कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके के बाद बोगी में एक प्लास्टिक के बैग से जैश-ए-मोहम्मद एजेंट के नाम से खत मिला था। वहीं पास में एक डायरी भी थी। डायरी में गिन्ना, फिर रंजीत गिहार और तीसरा नाम अमर सिंह का लिखा हुआ है। इन तीनों का पता शिवराजपुर के मक्कड़पुरवा गांव दर्ज है। वहीं एक बेकनगंज कानपुर निवासी टाइगर का नाम है। पुलिस ने बुधवार रात मक्कड़पुरवा से गिन्ना, रंजीत गिहार और अमर सिंह को उठा लिया। इनसे पुलिस और एटीएस जांच करेगी।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो
ये हैं जम्मू-कश्मीर के युवक
डायरी में अशरफ, फिराेज का नाम है। इन दोनों के पते में कश्मीर संभाग के पुलवामा दर्ज है। वहीं दो अन्य अकरम व सुलेमान के नाम के आगे जम्मू संभाग का राजाैरी लिखा है। इन नामों के सामने आने पर जांच एजेंसियां बेहद सतर्क हो गई हैं। क्योंकि हाल में ही पुलवामा में बड़ा आत्मघाती हमला हो चुका है।
4 of 7
डेमो
हर 15 दिनों पर हो रही थी मीटिंग
इन सभी आठों लोगों के बीच छह बार मीटिंग होने की बात भी डायरी में लिखी हुई है। ये मीटिंग हर 15 दिनों में हुई है। एक मीटिंग की तारीख एक अगस्त 2018 दर्ज है। दूसरी मीटिंग 16 अगस्त 2018 को, तीसरी एक सितंबर 2018 को, 16 सितंबर 2018 को और पांचवीं मीटिंग एक अक्तूबर 2016 को हुई। वहीं आखिरी बैठक दो महीने बाद एक दिसंबर को हुई।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो
30 हजार आता था एक मीटिंग का खर्च
छह मीटिंग में से तीन मीटिंग में 30-30 हजार रुपये का खर्च दिखाया गया है। जबकि अन्य तीन मीटिंग में किसी भी तरह के खर्च न होने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
जानकारी को सुलझाने में जुटी एटीएस
जो भी जानकारी इस पन्ने पर लिखी है उसको सुलझाने में एटीएस जुट गई है। सबसे पहले पुलिस दर्ज किए गए पते पर इन नामों का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह पता कर रही है कि आखिर ये मीटिंग कहां हुईं, किस लिए हुईं और इन सभी का मास्टर माइंड कौन है।
कुछ कहने को तैयार नहीं अधिकारी
एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह तीनों युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। अगर कोई अहम जानकारी मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देर रात एटीएस सीओ मनीष सोनकर जांच करने टूंडला पहुंचे थे। सीओ के मुताबिक इन आरोपियों से भी एटीएस पूछताछ करेगी।