फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट पैराशूट और ब्रेक पैराशूट किया गया लांच, दुनिया ने देखे कानपुर में बने उत्पाद, रक्षा मंत्री ने की सराहना

Wed, 03 Feb 2021 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
एयरो इंडिया 2021 में कानपुर के रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एशिया के सबसे बड़े एयरो-स्पेस और डिफेंस प्रदर्शनी एयरो इंडिया 2021 में कानपुर की आयुध निर्माणियों में बने उत्पादों का जलवा रहा। आयुध पैराशूट निर्माणी ओपीएफ में तैयार किए गए एयर जेट ट्रेनर हॉक के ब्रेक पैराशूट और लड़ाकू विमान सुखोई-30 के पायलट पैराशूट लांच किए गए।
विज्ञापन

2 of 7
एयरो इंडिया 2021 में कानपुर के रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आयुध निर्माणी कानपुर और फील्डगन में तैयार की गई धनुष और शारंग तोप का प्रदर्शन भी किया गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 13वें एयरो इंडिया शो के लिए अबतक देश-विदेश की कुल 600 कंपनियां तीन दिनों तक बंगलूरूमें होने वाली प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कर चुकी हैं। इनमें 14 देशों की 78 विदेशी कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
एयरो इंडिया 2021 में कानपुर के रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायुसेना की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले हॉक एडवांस जेट पायलट ट्रेनर के अलावा लड़ाकू विमान भी हैं। यह यूनाइटेड किंगडम (लंदन) से लिया गया था। एचएएल इस विमान को लाइसेंस के आधार पर देश में ही बनाता है। इसी तरह देश के सबसे अत्याधुनिक और ताकतवर फाइटर प्लेन सुखोई एसयू-30 एमकेआई के पायलटों के इस्तेमाल में आने वाले पैराशूट को ओपीएफ ने बनाया है।

4 of 7
एयरो इंडिया 2021 में कानपुर के रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अभी तक वायुसेना इन पैराशूटों को आयात करती थी।  सुखोई फाइटर प्लेन दो पायलट उड़ाते हैं। दोनों की सीट के नीचे यह पैराशूट लगा होता है। किसी आपात स्थिति में खुद को बचाने के लिए पायलट इसका इस्तेमाल करते हैं। एक पैनिक बटन दबाते ही यह खुल जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
एयरो इंडिया 2021 में कानपुर के रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि ओपीएफ के बने दोनों उत्पादों को आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन ने लांच किया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया और उत्पादों की सराहना की। कहा कि ओएफबी के यह उत्पाद बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुकूल हैं। इस दौरान  बोर्ड के चेयरमैन सीएस विश्वकर्मा, बोर्ड के सदस्य एमआर सबलोक, ओपीएफ के महाप्रबंधक डीके बंगोत्रा, उप महानिदेशक गगन चतुर्वेदी, उपमहानिदेशक प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

6 of 7
एयरो इंडिया 2021 में कानपुर के रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आत्मनिर्भर फॉर्मेशन फ्लाइट 
बताया गया कि एशिया के सबसे बड़े एयरो-शो एयरो इंडिया में खास आत्मनिर्भर फॉर्मेशन फ्लाइट देखने को मिली। दो साल में एक बार होने वाले इस एयरो-शो में भारत अपने स्वदेशी हथियार, फाइटर जेट्स और मिसाइलों की प्रदर्शनी दुनिया के लिए लगाता है, साथ ही दुनियाभर की बड़ी एयरो-स्पेस कंपनियां भी भारत के साथ मिलकर भारत में ही अपने हथियारों का उत्पादन करने के लिए पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एयरो इंडिया 2021 में कानपुर के रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कोविड-प्रोटोकॉल के चलते इस बार एयरो-शो में आम लोगों को आने की इजाजत नहीं है। अन्य दो दिन बिजनेस-डे रहेंगे। इस साल 203 कंपनियां वर्चुअली अपने हथियारों और दूसरे सैन्य-साजो सामान को प्रदर्शित कर रही हैं। इसीलिए इसे हाईब्रीड-मोड प्रदर्शनी का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें