फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी किताब का विमोचन करने इस शहर में पहुंची सोहा अली खान 

Sun, 20 May 2018 09:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पटौदी परिवार पर लिखी है ‘द पेरिल्स ऑफ बीइंग मोडेरेटेली फेम्स’
- एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें सभी सुपरस्टार
विज्ञापन
1 of 5
सोहा अली खान - फोटो : अमर उजाला
पटौदी परिवार की बेटी सोहा अली खान शनिवार को अपनी पुस्तक ‘द पेरिल्स ऑफ बीइंग मोडेरेटेली फेम्स’ का विमोचन करने यूपी के कानपुर शहर पहुंची। उन्होंने बताया कि यह किताब उनके ही परिवार पर आधारित है। एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें सभी सुपरस्टार हैं।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
सोहा अली खान - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि जिस परिवार में शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, करीना कपूर जैसे सुपरस्टार एक साथ रहते हैं, उनकी दिनचर्या कैसी होती है।
मैनावती मार्ग स्थित जीडी गोयनका स्कूल पहुंचीं सोहा अली खान ने बताया कि पहली बार अपने पति कुणाल खेमू के साथ 2015 में कानपुर आई थीं। अब तीन साल बाद मां बनकर यहां आई हूं। उन्होंने कहा कि मां शर्मिला टैगोर की जन्मस्थली होने के कारण इस शहर से उन्हें खास लगाव है। यहां की फिजाओं में अपनापन महसूस होता है।
विज्ञापन

मां बनने के बाद जिंदगी में आया बदलाव

3 of 5
सोहा अली खान - फोटो : अमर उजाला
मां बनने के बाद जिंदगी में कितना बदलाव आया के जवाब में सोहा ने कहा कि उनका पूरा ध्यान बेटी इनाया पर है। अभी भी वे हैं तो यहां पर लेकिन ध्यान बेटी पर ही लगा है। वह आठ महीने की हो गई है। उसके बिना एक पल भी रहना मुश्किल होता है। बच्चों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर भाभी-भैया सब मुझसे ही पूछते हैं। 
 
 

4 of 5
सोहा अली खान - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के सवालों के जवाब में सोहा अली खान ने कहा कि फैमिली का हमेशा साथ मिला। घर पर सबसे छोटी होने के कारण सभी ने ख्याल रखा। साथ ही बताया कि परिवार में किसी को भी कुछ समस्या आती या कुछ पूछना होता, तो सब उन्हीं के पास आते थे। भाभी करीना से लेकर भाई सैफ अली खान तक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू से थी क्रिएटिव करने की ललक

5 of 5
सोहा अली खान - फोटो : अमर उजाला
अम्मा (शर्मिला टैगोर), अब्बा (नवाब मंसूर अली खान पटौदी), भाई सैफ अली खान, भाभी करीना कपूर सभी श्रेष्ठ कलाकार हैं। बॉलीवुड में आते समय यह एहसास था कि अम्मा बहुत शानदार अभिनेत्री थी, लोग तुलना करेंगे, लेकिन मैं अपने कॅरियर से संतुष्ट हूं। बोली कि मौका मिला तो किसी फिल्म में ग्रे शेड करना चाहूंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें