फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः गैंगरेप पीड़ित नाबालिग ने मृत बच्ची को दिया जन्म

Sun, 20 May 2018 07:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में बिहार थानाक्षेत्र में एक गांव में सात महीने पहले तीन युवकों ने किशोरी से गैंगरेप किया। आरोपियों की ओर से लगातार दी जा रही जान से मारने की धमकी से सहमी किशोरी और उसकी मां पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। यह सात महीने तक मुंह बंद किए रहीं। एक सप्ताह पहले किशोरी की मां को बेटी के गर्भवती होने का शक हुआ तो जांच कराई। गर्भवती होने का पता चलने पर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।
 


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
बिहार थानाक्षेत्र के  एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बड़ा भाई दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। किशोरी अपनी मां के साथ सिंघाड़ा की खेती में हाथ बंटाती है। छह महीने पहले वह सिंघाड़े की फसल की रखवाली करने के लिए गांव के बाहर तालाब पर गई थी। किशोरी को अकेला पाकर गांव के अंकुश सिंह, नितिन सिंह और ऋषभ सिंह ने उसे झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म किया। देर शाम तक घर न लौटने पर मां तालाब पहुंची तो बेटी को झाड़ियों के बीच लथपथ पड़ा पाया।अगली स्लाइड में- मुंह बंद न रखने पर जान से मारने की धमकी दी

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
घटना के बाद दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों पुलिस थाने जा रही थीं। आरोपियों ने रोककर मुंह बंद न रखने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत के चलते मां-बेटी चुप बैठ गईं। एक सप्ताह पहले किशोरी की मां को बेटी के गर्भवती होने का शक हुआ। जांच में हकीकत सामने आने के बाद मां बेटी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने गर्भपात के लिए धमकाया। बुधवार को आरोपी किशोरी को लेकर लखनऊ के एक नर्सिंगहोम गए।
अगली स्लाइड में-इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर फोन कर नर्सिंगहोम में गर्भपात की सूचना दे दी

 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर फोन कर नर्सिंगहोम में गर्भपात की सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी किशोरी को लेकर गांव लौट आए। शनिवार सुबह किशोरी ने घर पर मृत बेटी को जन्म दिया। इसके बाद मां पीड़ित बेटी और नवजात का शव लेकर बिहार थाने पहुंची। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर दो को गांव से गिरफ्तार कर लिया।  तीसरा फरार है। पुलिस तीसरे आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में दो इंटर के और एक कक्षा नौ का छात्र बताया जा रहा है। जांच कराई जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएनएन टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें