यूपी के इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की भरथना विधानसभा की रविवार को हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य ने वर्ग विशेष के लिए अपशब्द कहे। इससे तमाम सपाई (वर्ग विशेष के) नाराज होकर बैठक छोड़कर चले गए। बैठक से पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा व उनके समर्थक नदारद रहे। बाद में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने जिला पंचायत सदस्य से माफी मंगवाई।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की भरथना विधानसभा की बैठक हुई। इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होनी थी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की। इसी दौरान महेवा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह यादव ने एक वर्ग विशेष के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। इसके बाद बैठक में हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान बैठक में मौजूद मोनू उपाध्याय ने माइक पकड़कर बैठक में शामिल होने पर रोष जताया।
विज्ञापन
3 of 4
बैठक को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीब एक सैकड़ा सपाई बैठक छोड़कर कर चले गए। माहौल बिगड़ता देख जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने हस्तक्षेप किया। फिर जिला पंचायत सदस्य से माफी मंगवाई। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह यादव ने कान पकड़कर माफी मांगी। उसके बाद जिला पंचायत सदस्य से माइक ही छीन लिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाने की अपील की। कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की नाकामी को जनता के सामने लाएं। बैठक को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, आदि मौजूद रहे।