कानपुर का मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिश्ते के भाई की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं है। आरोपी ने ने हंसकर कहा कि गोवा घूमने की आखिरी इच्छा पूरी हो गई। हत्या की है तो जेल तो जाना ही है।
कानपुर के साढ़ थाना इलाके के देवषढ़ गांव में बीते सात अगस्त की रात घर में घुसकर मुमताज की हत्या कर लूटपाट करने वाले मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने रविवार तड़के कुंदौली दंगल मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह बोला, गोवा घूमने की आखिरी इच्छा पूरी हो गई। गोली तो पड़नी ही थी।
पुलिस के अनुसार, वह बाइक से अपने घर रुपये लेने आ रहा था। चेकिंग में जुटी पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। हालांकि, आरोपी के चेहरे पर रिश्ते के भाई की हत्या का जरा सा भी मलाल नहीं दिखा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
कानपुर मुमताज हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
गोली लगने के बाद पुलिस आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंची तो उसने अस्पताल कर्मियों से हंस कर कहा कि गोवा घूमने की बहुत इच्छा थी, वो भी पूरी हो गई। वहीं से आ रहा हूं। आरोपी शोयल खान उर्फ रानू की पुलिस से रविवार तड़के करीब 3:30 बजे मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
3 of 13
कानपुर मुमताज हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
करीब चार बजे पुलिस उसे भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंची। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक घटना के बाद ऐसा लग ही नहीं रहा था कि आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है और उसने इतना बड़ा कांड किया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि शोयल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
4 of 13
कानपुर मुमताज हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
बोला, हत्या की है... जेल तो जाना ही है
अस्पताल कर्मियों के मुताबिक, पुलिस जब आरोपी को अस्पताल लेकर आई तो उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया। आरोपी बोला, जलन हो रही है यार, एक सुई लगा दो...बस धीरे से लगाना। इंजेक्शन देने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर कुल्हड़ में चाय दी गई तो मुस्कुराने लगा। बोला, चाय टेस्टी है। ऐसी तो गोवा में भी नहीं मिली। एक कुल्हड़ और पिला दो।
विज्ञापन
5 of 13
टोल पर लगे कैमरे में कैद हुए आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने कहा कि हत्या की है...जेल तो जाना ही था, उसमें क्या। इसके बाद डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी शोयल का अंगूठा लगवाने के लिए नीली स्याही का पैड आगे बढ़ाया तो वह भड़क गया। रौब झाड़ते हुए बोला, मुझे अनपढ़ समझ रखा है क्या? बायोलॉजी पढ़ी है हमने। पहले पेपर पढ़ेंगे तब अंगूठा लगाएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
कानपुर मुमताज हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
पत्नी बोली, सीने में पड़नी चाहिए थी गोली
एनकाउंटर के बाद संवाद न्यूज एजेंसी का प्रतिनिधि रविवार सुबह मुमताज के घर पहुंचा। उसकी पत्नी शाहजहां ने कहा शोयल के सीने में गोली पड़नी चाहिए थी। उसे उम्मीद थी कि पुलिस ऐसे अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बोली, अगर ऐसा होता तो मुझे और मेरी मासूम बच्ची को सुकून मिलता।
विज्ञापन
7 of 13
मुमताज हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
कानपुर के साढ़ के देवषढ़ गांव में बीती सात अगस्त को एक घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट के बाद गृहस्वामी वैन चालक मुमताज (40) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पत्नी शाहजहां को भी पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद घर से गहने व बाइक लूटकर भाग निकले।
8 of 13
दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने महिला को हैलट में भर्ती कराया। पुलिस को घर में लगे दो सीसी कैमरे की दिशा आसमान की ओर मिली। बदमाश घर के अंदर लगे कैमरे तोड़कर डीवीआर साथ ले गए। डॉग स्क्वाड मुमताज के घर से करीब एक किमी दूर वीरेंद्र के घर पर पहुंचा। पुलिस ने उनकी बहू प्रियंका से भी काफी देर तक पूछताछ की।
9 of 13
दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि गांव निवासी मुमताज उर्फ कल्लू बीते दो वर्षों से गांव से करीब दो किमी दूर अपने खेत में बने घर में पत्नी शाहजहां और छह माह की बच्ची के साथ रह रहे थे। वह कानपुर स्थित एक बड़ी दूध डेयरी की वैन चलाते थे। पत्नी शाहजहां ने पुलिस को बताया शुक्रवार रात खाना खाकर सभी लोग सोने जा रहे थे।
10 of 13
दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
रात 12:45 बजे के करीब चहारदीवारी फांदकर दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए। पति के उठते ही दोनों उन पर टूट पड़े। एक बदमाश ने कुल्हाड़ी के धार वाले हिस्से को पलट कर पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। दूसरे बदमाश ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
11 of 13
दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
महिला के मुताबिक पति को सामने पिटता देख चीखने की कोशिश की तो बदमाश ने मुंह दबाकर बच्ची का गला घोंटने की धमकी दी। बदमाश बार-बार भैंस बेचने से मिले रुपये और गहनों के बारे में पूछते रहे। आखिर में बदमाशों ने घर में बक्से और अटैची में रखे गहने समेटे व पैशन बाइक की चाबी लेकर भाग निकले।
12 of 13
दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
जाने से पहले बदमाशों ने दंपती के दो मोबाइल भी तोड़ दिए इससे वह किसी को फोन नहीं कर सकीं। शाहजहां बच्ची को लेकर घर से करीब 500 मीटर दूर रहने वाले मन्नी सिंह के घर पहुंचीं और उन्हें वारदात की जानकारी दी। इसके बाद 1:20 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई।
पुलिस ने मुमताज को सीएचसी भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर सबसे पहले बिधनू फिर करीब एक घंटे बाद साढ़ थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद जेसीपी विपिन ताडा, डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी और एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर खून से सना डंडा मिला है। दोनों टूटे मोबाइल भी जब्त किए हैं।