फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांडः विधायक के भाई मनोज सेंगर पर लगा ये आरोप, कुलदीप सिंह ने कही ये बात

Tue, 01 May 2018 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 2
आरोप विधायक, पीड़िता
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के चाचा ने विधायक कुलदीप सेंगर के भाई मनोज सिंह पर गवाहों को धमकाने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में एसपी को शिकायती पत्र दिया है।

इसमें विधायक को उन्नाव के बजाय दूसरे जिले की जेल भेजने की मांग की है। आरोप लगाया कि शनिवार को सीबीआई टीम के लौटने के कुछ देर बाद विधायक के भाई अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे। सीबीआई ने जिन लोगों से पूछताछ की थी, उनसे विधायक के भाई भी मिले।


भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा ने विधायक के इशारे पर गवाहों और घटना के चश्मदीदों में दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए पत्र में बताया कि सोमवार को गांव से मिलने आए लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि विधायक के भाई परेशान कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले, विरोधियों की साजिश के हुए शिकार 

2 of 2
कुलदीप सिंह सेंगर
सोमवार दोपहर बाद वह कचहरी पहुंचे और अपने वकील से शिकायती पत्र तैयार कराकर नवागत एसपी हरीश कुमार को दिया है। एसपी से की गई शिकायत में बताया गया है कि शनिवार को सीबीआई किशोरी व परिवार के सभी सदस्यों को लेकर गांव गई थी।

गांव में दुष्कर्म और किशोरी के पिता (अब मृतक) से की गई मारपीट के पूरे घटनाक्रम का नजरी नक्शा तैयार किया। घटना स्थल के आसपास के भी लोगों से जानकारी ली थी। कई घंटे जांच करने के बाद शाम चार बजे टीम गांव से लौट गई।


आरोप है कि सीबीआई के लौटने के दो घंटे बाद विधायक के भाई मनोज कई लोगों के साथ गांव पहुंचे और उन-उन स्थानों पर गए जहां सीबीआई ने जांच और लोगों से पूछताछ की थी। चाचा ने आरोप लगाया है कि विधायक पक्ष लोग गवाहों को तोड़ने के लिए उन्हें धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी मांग है कि विधायक को किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए। एसपी ने हरीश कुमार ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विधायक बोले, विरोधियों की साजिश के हुए शिकार 
जेल में बंद विधायक कुलदीप सेंगर से सोमवार को तमाम लोगों ने मुलाकात की। सोमवार को पुरवा विधायक अनिल सिंह और कई अधिवक्ता ने भी उनसे मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे घटनाक्रम को विरोधियों की साजिश बताया। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि विधायक सेंगर को सामान्य बंदियों की तरह ही नियमानुसार सुविधाएं दी जा रही हैं। वह अधिकांश लोगों से मुलाकात करने से इनकार कर रहे हैं। केवल कुछ परिवार व खास लोगों और अपने वकीलों से मुलाकात कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें