यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर उसका प्रेमी घर पहुंच गया। किशोरी के घरवाले एक शादी समारोह में गए थे। रात करीब तीन बजे घरवाले घर आए और दोनों को साथ में देखा तो भड़क गए। इसके बाद उन्होने लड़के को पीटना शुरू किया जिसका लड़की ने विरोध किया।