फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, छह की मौत, 40 घायल, घटना का मंजर बयां करती ये तस्वीरें

Sun, 19 Jul 2020 09:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह पांच बजे हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चालीस लोग घायल हैं। घायलों में से कुछ को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज और कुछ को इटावा के सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सौरिख थाना क्षेत्र में रसूलपुर गांव के सामने एक्सप्रेस-वे पर एक एसयूवी (जाइलो) खड़ी थी। अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर (स्लीपर) बस असंतुलित होकर जाइलो में जा घुसी। पीछे से तेज टक्कर लगने से जाइलो एक्सप्रेस-वे से उछलकर करीब तीस फीट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

2 of 6
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
संतुलन खो चुकी बस भी एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए तीस फीट नीचे गहराई में जा पलटी। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। उसमें लॉकडाउन के दौरान घर वापसी करने वाले कामगार सवार थे। काम पर वापसी के इरादे से वे दिल्ली लौट रहे थे। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। भीषण हादसे से बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

एक्सप्रेस-वे का रखरखाव करने वाली यूपीडा की टीम एंबुलेंस के साथ कुछ देर में मौके पर पहुंची। बुरी तरह कुचली बस में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों में से कुछ को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
कुछ को इटावा के सैफई स्थित पीजीआई भेजा गया। एक घायल ने सैफई पीजीआई में दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोग बस में सवार थे। इनमें बस चालक फरीदाबाद का निवासी था, जबकि अन्य मृतक बिहार के रहने वाले थे।

जाइलो बिहार से हिमाचल प्रदेश जा रही थी। उसमें ड्राइवर के अलावा चार लोग सवार थे। घायलों में शामिल जायलो सवार ज्यादा गंभीर न होने के कारण सौरिख अस्पताल में उपचार लेने के बाद दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए। डीएम राकेश मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस का कहना है कि बस चालक को झपकी आना हादसे का कारण माना जा रहा है।

4 of 6
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ टोल प्लाजा पर बदला था चालक
कन्नौज। बस यात्रियों का कहना है कि उनका सफल बिहार में मधुबनी के सकरी कस्बे से 18 जुलाई की शाम 4:30 बजे शुरू हुआ था। ट्रेवल प्वाइंट ट्रांसपोर्ट की डबल डेकर बस से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। प्रेम नामक चालक बस को लखनऊ टोल प्लाजा तक लेकर आया। इसके बाद दूसरे चालक राजेंद्र ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। सौरिख क्षेत्र में रसूलपुर गांव के सामने बस खड़ी जाइलो में पीछे से टकराकर पलट गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की सूची
1- राजेंद्र पुत्र छोटू राम (42) वर्ष निवासी डी-3 खेड़ी कला भोपालगंज, फरीदाबाद (हरियाणा) (बस चालक)
2- लाल बाबू राय (35) पुत्र किशनी लाल निवासी सिकरौली थाना मनिहारी, मुजफ्फरपुर, बिहार
3- अशर्फी लाल (35) पुत्र विनोद प्रसाद निवासी इकडिडबा थाना बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार
4- लक्ष्मी शाह (42) पुत्र साधु शाह निवासी लोहजरा, गोपालगंज, बिहार
5- चंदिका राम (55) भगेलू राम निवासी सिंह, बलिया लोहीजरा, गोपालगंज बिहार
6- रामलाल राय (40) वर्षीय पता अज्ञात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कन्नौज एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायल हुए लोग
1- प्रेम पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी खेड़ी कला, फरीदाबाद, हरियाणा (बस का दूसरा चालक)
2- विनोद पुत्र बृजेंद्र निवासी सराय ख्वाजा, फरीदाबाद, हरियाणा (बस का क्लीनर)
3- संजीत (23) पुत्र शिवनंद यादव, शाजिदपुर डोली सगरा, मुजफ्फरपुर
4- बिट्टू (22) पुत्र महेश, गोपालगंज मामपुर, गोपालगंज, बिहार
5- आशीष कुमार (29) पुत्र मदन कुमार, यमसम पंडोल, मधुबनी, बिहार
6- संजीव (32) पुत्र रामजनग सिंह, भसरत छपरा, बिहार
7- अखिलेश (21) पुत्र रामसुफल, नैनाघाट, गुडिया, दरभंगा, बिहार
8- नंदनी (19) पुत्री उमाकांत, नैनाघाट, गुडिया, दरभंगा, बिहार
9- राशन साहू (21) पुत्र रामसुफल, नैनाघाट, गुडिया, दरभंगा, बिहार
10- चंद्रशेखर (25) पुत्र केदारनाथ, नौटर बिहार, जामा शिवान बिहार
11- चंदन (25) पुत्र बच्चा प्रसाद, इकदरवा, बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार
12- विजय (29) पुत्र दिनेश, इकदरवा, बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार
13- मुकेश (30) पुत्र रामभरोसे, शाजिदपुर, सकरा, मुजफ्फरपुर
14- आरदू माहतू (40) पुत्र ऊदल माहतू, झोलिया सकरा, मुजफ्फरपुर
15- विकास (20) पुत्र अबहोश, शाजिदपुर, डोली, सकरा, मुजफ्फरपुर
16- हीरा साहनी (30) पुत्र घुरन साहनी, मधुबनी, बिहार
17- लोशन यादव (25) पुत्र कंटरी यादव, बड़ी तरौल, दरभंगा
18- संजीव यादव (22) पुत्र शिवचंद्र, वाजिदपुर, डोली सगरा, मुजफ्फरपुर
19- संजय कुमार (40) पुत्र गोपालजी, संग्रामपुर, मोतिहारी, बिहार
20- आदित्य कुमार (24) पुत्र अज्ञात, नालंदा, बिहार
21- वीरपाल महतू (40) पुत्र रामसुलक मेहतो, लोहजहरा गोपालगंज, बिहार
22- हारकेश (19) पुत्र रतनचंद्र, दरभंगा, बिहार
23- बिरन कुमार (29) पुत्र फूलन यादव, लिलारन, औरंगाबाद,सीवान बिहार
24- कृष्ण कुमार (20) पुत्र गौरीशंकर राव, पलबलिया, गौरिया कोठी, सीवन, बिहार
25- नंदी कुमार (16) पुत्र पवन यादव, फिरोजगढ़, मधुबनी, बिहार
26- रामरती (43) पत्नी कंटर यादव, करौनिया, बेहड़, दरभंगा, बिहार
27- राकेश यादव (42) कंटर यादव, करौनिया थाना बेहड़, दरभंगा, बिहार
28- संजय कुमार (30) नवलकिशोर, बैजनाथपुर अहियापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार
29- बीजक कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी कमाल गोपालगंज, बिहार
30- महेशी शाह (56) पुत्र महंत शाहू, वाजिदपुर डोली सगरा, मुजफ्फरपुर
31- उमाकांत साहू (36) पुत्र शिवनंदन, नैनाघाट सकरी दरभंगा, बिहार
32- इरा स्वामी (20)पुत्र गोरनस्वामी निवासी बिरसा या थाना कंडोल, जिला सकरी
33- सुधीरा देवी (41)पत्नी इरा स्वामी निवासी बिरसा कंडोल, जिला सकरी
34- ज्ञान शंकर (45)पुत्र योगेंद्र निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर, नई दिल्ली
35- ममता (42)पत्नी ज्ञान शंकर पता उपरोक्त
36- आरोही (20)पुत्री ज्ञान शंकर पता उपरोक्त
37- मनीष कुमार (32) पुत्र कैलाश, विशनूपुर, नालंदा, बिहार (जायलो सवार)
38- दीनानाथ कुमार (35) पुत्र बिन्दसवर मेहतो कचियाना नालंदा, बिहार (जायलो सवार)
39- विकास कुमार (28) पुत्र सुबाड़ी मेहतो कचियाना नालंदा, बिहार (जायलो सवार)
40- शिवप्रसाद (44) पुत्र विद्यासागर मेहतो कचियाना नालंदा, बिहार  (जायलो सवार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें