फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और महकेगा इत्र! लूलू समूह ने दिखाया INTEREST, जानिए क्या है तैयारी

Sat, 24 Feb 2018 08:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कन्नौज के इत्र का डिसप्ले - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज का इत्र देश विदेश तक अपनी पहचान बनाए है और अपनी खुशबू से विदेशी कारोबारियों को आकर्षित कर रहा है। अब आबूधाबी का लूलू समूह कन्नौज के इत्र उद्योग में निवेश कर सकता है। इसके अलावा यहां एल्युमीनियम के बर्तन और शिक्षा क्षेत्र में भी बहुराष्ट्रीय निवेशक दस्तक दे सकते हैं। इसके लिए प्रारंभिक स्तर पर वार्ता शुरू भी हो चुकी है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
कन्नौज के इत्र का डिसप्ले - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ इन्वेस्टर समिट में शिरकत करने आए अबूधाबी के लूलू ग्रुप के चेयरमैन और केरल के मूल निवासी एए यूसुफ अली ने कन्नौज के इत्र उद्योग के बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्पी दिखाई।  इस संबंध में उनकी कन्नौज की शक्ति संडल वूड ऑयल डिस्टिलेरी एंड परफ्यूम के निदेशक विवेक नारायण मिश्रा से प्रारंभिक बातचीत भी हुई।


इस दौरान उन्हाेंने कन्नौज की परफ्यूम इंडस्ट्री के प्रोफाइल के बारे में जानकारियां लीं और यहां उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तलाशीं। कन्नौज में विजिट के  विवेक के आग्रह पर उन्होंने सकारात्मक संदेश दिए। इसके अलावा उद्यमी पुष्पेंद्र अग्रवाल ने एल्युमीनियम के बर्तन का संयंत्र स्थापित करने प्रस्ताव भी पेश किया है। है। शुप्रभाष एकेडमी के डायरेक्टर हिमांशु सक्सेना भी शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कन्नौज के इत्र का डिसप्ले - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने एग्रीकल्चर लैंड को इंडस्ट्रियल लैंड में परिवर्तित कराने वाले लैंड यूज लगने वाला चार्ज माफ कर दिया है। इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी पर लगने वाला चार्ज दो साल के लिए माफ किया है, स्टैंप ड्यूटी पर छूट दी है, छोटे उद्योगों पर पांच साल के लिए जीएसटी पर 90 फीसदी रिंबर्समेंट, मध्यम उद्योग पर 60 फीसदी और बड़े उद्योगों पर 60 फीसदी जीएसटी रिंबर्समेंट का घोषणा की है। फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योगों को मंडी से कच्चा माल खरीदने पर सौ फीसदी मंडी शुल्क से मुक्त रखा जाएगा।  

 

4 of 6
कन्नौज के इत्र का डिसप्ले देखते जिले के इत्र उद्यमी विवेक नारायण मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
आलू, प्याज और टमाटर से जुड़े फूड प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित करने पर पांच करोड़ रुपये तक की अनुदान मिलेगा। इसके अलावा 10 फीसदी छूट राज्य सरकार देगी। उद्योग स्थापित करने के लिए जरूरी विभागों की एनओसी लेने के लिए भी सिंगल विंडो सिस्टम होगा। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
कन्नौज के इत्र का डिसप्ले देखते जिले के इत्र उद्यमी विवेक नारायण मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
जिले में मकरंद नगर को छोड़कर कहीं भी इंडस्ट्रियल एरिया नहीं है। ऐसे में कन्नौज में बेहतर औद्योगिक संभावनाओं के मद्देनजर नया इंडस्ट्रियल इस्टेर डेवलप किया जाए तो ज्यादा अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कन्नौज के इत्र का डिसप्ले - फोटो : अमर उजाला
जनपद में इंडस्ट्रियल टाऊनशिप के लिए उमर्दा बेहतर विकल्प हो सकता है। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज से औरैया जिले की बेला क्षेत्र तक इसको विकसित किया जा सकता है। पूर्व में प्रदेश सरकार ने इस तरह की योजना बनाई भी थी लेकिन वह परवान न चढ़ सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें