फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव बिंद्रा ने खोला राज, बताया आखिर क्यों खेल तकनीक में पीछे होता जा रहा है भारत

Mon, 16 Oct 2017 02:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अभिनव बिंद्रा - फोटो : अमर उजाला
बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का कहना है कि खेल आयोजनों में तकनीक का प्रयोग करने में देश अभी काफी पीछे है। अभिनव रविवार को आईआईटी कानपुर में आयोजित खेल महोत्सव ‘उद्घोष- 2017’ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
अभिनव बिंद्रा
बिंद्रा ने पत्रकारों से बातचीत में खेल को तकनीक से जोड़ने पर बल दिया। बोले, इससे खिलाड़ियों में सुधार होगा। बिंद्रा ने देश में स्पोर्ट्स साइंस की कमी बताई। बोले, जिस तरह बाकी विषयों की पढ़ाई होती है, उसी तरह स्पोर्ट्स साइंस की पढ़ाई होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
अभिनव बिंद्रा
अब सरकार दे रही मदद
अभिनव ने कहा कि कुछ साल पहले तक खेलों को सरकारी मदद नहीं मिलती थी लेकिन अब इसमें बदलाव हुआ है। सरकार की तरफ से हर तरह की मदद मिलने लगी है।
 
विज्ञापन

4 of 4
अभिनव बिंद्रा
बिंद्रा ने बताया कि उन्होंने निशानेबाजी को बढ़ावा देने के लिए मोहाली में हाई परफारमेंस सेंटर खोला है। जल्द ही दूसरा सेंटर बंगलूरू में खोलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें