यूपी के इटावा जिले में एक विचित्र सम्मेलन मनाया जाता है।जिसे सुनकर शायद आपको यकीन न हो। जानें कैसे मनाया जाता है ये सम्मेलन...
विज्ञापन
2 of 4
इटावा जिले में हुआ सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
श्री हनुमान जी सेवा समिति छैराहा के तत्वावधान में आयोजित महामूर्ख सम्मेलन में इस बार समाजसेवी सपा नेता एवं इस्लामिया कालेज के प्रबंधक मोहम्मद अल्ताफ को महामूर्खधीश्वर तथा भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे को महामूर्खाधिराज की उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन
3 of 4
इटावा जिले में हुआ सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
बाबू बद्री प्रसाद की धर्मशाला परिसर में दोनों महामूर्खों का श्रंगार किया गया। उन्हें अंगरखा, मुकुट पहना कर मौसम और स्वास्थ्य के अनुकूल सब्जियों तथा पुष्पों से सुसज्जित मालायें पहनाई गई। समिति के मंत्री संजय कुमार दुबे पप्पन, कोषाध्यक्ष आशीष दुबे अंशू, राकेश टंडन, गोविंद दुबे, राजीव दुबे तेज कुमार दीक्षित आदि ने स्वागत करते हुए महामूर्ख सम्मेलन का गौरवशाली इतिहास बताया।
इस परम सात्विक मनोरंजक कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों को दो घंटे तक हास्य के सरोवर में गोते लगवाये। कविता, गीत, संगीत और हास्य प्रस्तुतियों ने लोगों को बांधे रखा। वरिष्ठ कवि नेम सिंह रमन, रजनीश त्रिपाठी, स्वदेश वर्मा, अवनीश त्रिपाठी, स्वदेश मिश्र, विष्णु शोरवाल, मेधावसु पाठक आदि ने समारोह में शमा बांध दिया।
दोनों महामूर्खों ने स्वयं को मिले इस सम्मान के प्रति कृतज्ञता जताई। मोहम्मद अल्ताफ ने कहा कि यहां यह आयोजन नगर की शान है। प्रशांत राव ने कहा कि ऐसे कार्यक्त्रस्म हमें प्रोत्साहित करते हैं। समारोह का संचालन सुनील दुबे ने किया।