फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भठ्ठा चौकीदार का शव बल्ली से लटकता मिला, पुलिस को पैंट की जेब में मिला ये सामान

Tue, 06 Nov 2018 11:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सोमवार की शाम शराब पीकर मजदूरों के साथ मौज मस्ती करता दिखा था
विज्ञापन
भठ्ठा चौकीदार का शव बल्ली से लटकता मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर के भीतरगांव विख की कस्बा पुलिस चौकी के बारीगांव मलखानपुर रोड स्थित भठ्ठे के दिव्यांग चौकीदार का शव मंगलवार सुबह बल्ली के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। 
विज्ञापन


बारीगाव निवासी राजेन्द्र सिंह का भठ्ठा मलखानपुर रोड में है। वहीं मजदूरों को पानी देने के लिये एक निजी ट्यूबबेल भी लगा है। बारीगांव निवासी दिव्यांग शिवलाल दिवाकर (50) उर्फ गामा पुत्र स्व पन्थू दिवाकर इसी ईंट भठ्ठे में चौकीदारी करता था।
विज्ञापन

भठ्ठा चौकीदार का शव बल्ली से लटकता मिला
सोमवार भीतरगांव कसबे की साप्ताहिक बाजार होने के चलते मजदूरों को मेहनताना बांटा गया था। जिसमें शिवलाल को भी मजदूरी मिली थी। सोमवार शाम भठ्ठे के मजदूरों ने शिवलाल गामा को शराब के नशे में झूमते देखा था। इसके बाद वह मंगलवार सुबह बल्ली में फांसी पर लटका मिला। 

भीतरगाव चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक शिवलाल अपने पिता के चार पुत्रों में तीसरे नम्बर का अविवाहित पुत्र था। मृतक की जेब से गाजा पीने वाला चिलम व बगल में शराब की खाली बोतल पड़ी मिली है। मृतक के मां-बाप का निधन हो चुका है। मृतक एक साल पहले कसबा चौकी में फालोवर का भी काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें