कानपुर के जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर की एक क्लास में फंदे पर लटके मिले 9वीं के छात्र आशुतोष की मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। छात्र के पिता सचेंडी के भीमसेन निवासी कामता प्रसाद कमल ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरी रात बेटा हॉस्टल के कमरे से गायब रहा और वार्डेन या किसी स्टाफ ने तलाश करने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
2 of 5
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि आशुतोष के अलमारी की चाभी वार्डेन के पास थी। आशंका जताई है कि साजिश के तहत छात्रा की डायरी आशुतोष के अलमारी में रखी गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को नवाबगंज थाने में हत्या की तहरीर देंगे। कामता प्रसाद का कहना है कि 12 जनवरी को बेटे से उनकी मुलाकात हुई थी। एक फरवरी को फोन पर बातचीत हुई थी। बेटे ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जिससे उसकी मानसिक परेशानी का अंदाजा लगाया जा सके।
विज्ञापन
3 of 5
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि दो फरवरी (रविवार) की रात 9 बजे आशुतोष बाकी बच्चों के साथ टीवी रूम में था। सभी बच्चे टीवी देखने के बाद हॉस्टल में गए तो आशुतोष उनके साथ नहीं था। किसी बच्चे ने उसके गायब होेने की जानकारी वार्डेन या टीचरों को दी कि नहीं इसके बारे में भी कोई कुछ नहीं बता रहा है। परिजन जब सोमवार को घटना की जानकारी पर स्कूल पहुंचे तो उनके सामने पुलिस ने आशुतोष की अलमारी की चाभी मांगी।
4 of 5
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
चाभी वार्डेन ने लाकर दी, जबकि चाभी आशुतोष की जेब में होनी चाहिए थी। पुलिस की छानबीन में एक छात्रा की डायरी आशुतोष की अलमारी में मिली। उसकी नोटबुक में अंग्रेजी न बोल पाने की वजह से दोस्तों के सामने शर्मिंदा होने की बात लिखी थी। आशंका है कि साजिश के तहत आशुतोष की अलमारी में छात्रा की डायरी रखी गई। उनका कहना है कि नोट की हैंडराइटिंग की जांच करवाने और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए नवाबगंज थाने में तहरीर देंगे।
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों से किया था पारिवारिक परेशानी का जिक्र
जुगल देवी स्कूल के मीडिया प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि आशुतोष किसी पारिवारिक कारण से परेशान था। घटना से दो दिन पहले उसने अपने सहपाठियों से जिक्र किया था। दोस्तों ने उसे समझाया था लेकिन किसी टीचर या वार्डेन को इसकी जानकारी नहीं दी। सोमवार को उसका शव मिलने के बाद कक्षा के छात्रों ने इस बारे में बताया। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।