फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन एक परिवार और चार लाशें, पहले भाभी फिर पिता और भाई-बहन ने चुनी मौत, जिसने भी सुना रह गया सन्न

Tue, 25 Jun 2019 02:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
मृतक सुनील और उसकी प्रेमिका का शव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। तीन दिन में एक परिवार के चार लोग एक एक कर काल के गाल में समा गए। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो सिहर उठा। भाई बहन के बीच पनपे प्यार ने पिता की हार्ट अटैक से जान ले ली। जब दाेनों को ये खबर मिली तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने भी मौत की राह चुनी।

 
विज्ञापन

2 of 7
मृतक की बहन एवं प्रेमिका की लाश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी में भाभी का अंतिम संस्कार होने के बाद सुशील वर्मा उर्फ सोनू (23) प्रेमिका रिश्ते की बहन सोनी (18) को लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर सुशील के पिता जगदीश की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तीन दिन तक इधर-उधर भटकने के बाद गांव पहुंचे प्रेमी युगल तो उन लोगों को जगदीश की मौत का पता चला।

 
विज्ञापन

3 of 7
रेलवे लाइन किनारे पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आत्मग्लानि में प्रेमी युगल ने सचेंडी क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों के लापता होने के बाद दिन बाद सोमवार सुबह गांव वालों की सूचना पर प्रेमी युगल के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन कर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीमसेन गांव निवासी जगदीश प्राइवेट काम करते थे। उनका छोटा बेटा सुशील उर्फ सोनू शटरिंग का काम करता था।

 

4 of 7
सुशील की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में भाई (सफेद गमछे में) - फोटो : अमर उजाला
गांव में उसकी रिश्ते की बहन सोनी रहती थी। दोनों में करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। एक साल पहले दोनों रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए थे। तब सोनी के परिजन उसे घर में रखने से मना कर दिया था। तब भीमसेन पुलिस चौकी में सोनू और सोनी के परिजनों में लंब पंचायत हुई थी। इसके बाद सोनी केघरवाले उसे घर ले जाने को राजी हुए थे। सोनी की मां श्यामा देवी ने बताया कि सोनी और सोनू इसके बाद भी अलग नहीं हुए।

 
विज्ञापन

5 of 7
मृतका का शव - फोटो : अमर उजाला
दोनों चोरी-छिपे मिलते-जुलते रहे। श्यामा के मुताबिक 19 जून को सोनू की भाभी पूजा (राजेश की पत्नी) बेटी महिमा (6) को लेकर भाई के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर चकेरी जा रही थी। रामादेवी के पास सड़क हादसे में पूजा की मौत हो गई थी। उसकी बेटी का रिजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बकौल श्यामा 19 को पूजा का अंतिम संस्कार हुआ। 20 जून को सोनू और सोनी चुपचाप घर से भाग निकले।

 
विज्ञापन

6 of 7
मृतका की लाश - फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे बाद सोनू व सोनी के एक साथ भागने का पता चलने पर सोनू केपिता जगदीश को हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इधर, सोनू के परिजनों ने सचेंडी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में लगी थी कि सोमवार को दोनों के शव सचेंडी में ही सोना क्रासिंग के पास रेलवे ट्रक पर मिल गए। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
इससे दोनों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। सोनी ट्रेन में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई थी। सोनू और सोनी एक ही गांव के रहने वाले थे। रिश्ते में दोनों भाई-बहन थे। इस नाते दोनों प्रेम विवाह कर साथ नहीं रह सकते थे। इसके अलावा दोनों से भागने से जगदीश की मौत भी हो गई थी। इस बात पर भी दोनों ने आत्मग्लानि महसूस कर रहे होंगे। इसी के चलते प्रेमी युगल के खुदकुशी करना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें