कानपुर में लॉकडाउन में पहली बार 40 दिन बाद जब शराब की दुकानें खुलीं तो हर तरफ ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सोमवार को सवा चार करोड़ रुपये की शराब बिकी। इसमें अंग्रेजी, देसी के साथ बीयर शामिल है। ये बिक्री आम दिनों की अपेक्षा दो गुनी है।
विज्ञापन
2 of 5
सुबह से लग गईं लाइनें
- फोटो : amar ujala
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि सोमवार को 86 हजार लीटर देसी, 56 हजार बोतल अंग्रेजी शराब के अलावा 82 हजार बीयर केन की बिक्री हुई। लॉकडाउन से पहले आम दिनों में शहर में करीब दो करोड़ के आसपास शराब की बिक्री होती थी।
विज्ञापन
3 of 5
जमकर बिकी शराब
- फोटो : amar ujala
इसलिए हुई अधिक बिक्री
लगभग हर किसी को आशंका है कि सरकार कभी भी शराब बिक्री पर फिर रोक लगा सकती है। इसलिए लोगों ने अधिक से अधिक शराब खरीदकर स्टाक रख लिया है।
4 of 5
चालीस दिन बाद खुली दुकानें
- फोटो : amar ujala
सात दिन में बिक्री कर लें शराब
मार्च पूरा होने से पहले ही शराब बिक्री पर बैन लग गया था। इसलिए अब आबकारी विभाग ने जिनकी दुकानें रिन्यू नहीं हुई हैं, उनको पुराना स्टाक खत्म करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।