भगवान के दर पर दर्शन करने गए और जिंदा नहीं लौटे... कानपुर के घाटमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गईं इनमें 10 को गंभीर हालत में हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर की साढ़ चौकी के सामने स्थित कुड़नी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं ने ट्राली के नीचे दबकर मौके पर ही दम तौड़ दिया। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
3 of 6
हादसे में घायल हुई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद कुड़नी कसबा स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 12 अन्य घायल हो गईं इनमें 10 घायलों को सीएचसी से हैलट अस्पताल (कानपुर) भेजा गया है।
4 of 6
घाटमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, टैम्पो में लादकर ले गए लाश
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
थाना बिधनू की पुलिस चौकी कुरियां के करौली गांव निवासी जगपाल सिंह नया ट्रैक्टर खरीदकर लाए हैं। शनिवार को परिवार और मोहल्ले की महिलाओं-बच्चों को ट्रैक्ट-ट्राली पर बैठाकर कसबा कुड़नी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। ट्रैक्टर उनके परिवार की ही युवक छोटेसिंह चलाए था। दोपहर बाद सभी लोग मंदिर से वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
गंभीर रूप से घायलों को हैलेट किया रेफर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
घायल महिलाओं ने बताया कि चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाए था। जैसे ही कसबा साढ़ स्थित पुलिस चौकी के सामने तिराहे पर पहुंचा। तभी ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्राली रोड पर पलट गई। जिससे ट्राली पर सवार महिलाएं और बच्चे उसके नीचे दब गए। इस दौरान मौका पाकर चालक वहां से भाग गया। लोगों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। इधर, साढ़ चौकी पुलिस और लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला। सभी को सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया गया।
इस दौरान तीन महिलाओं ज्ञाना देवी (50) पत्नी शिववीर सिंह, सुनीता (30) पत्नी सुनील सिंह और मिथलेश कुमारी (60) पत्नी लालाराम भदौरिया को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दस घायलों बसंती (40) पत्नी सुंदर सिंह, सारिका (35) पत्नी भोला सिंह, गुड्डी (42) पत्नी शैलेंद्र सिंह, मुन्नी (63) पत्नी कल्लू, गंगा (60) पत्नी हरिपाल, मुन्नी (62) पत्नी सत्यनरायण, सुमन (35) संजय सिंह, रंजिता (35) सुरेंद्र यादव, आलोक (20) पुत्र संतोष सिंह और विनय (19) पुत्र घनश्याम सिंह को हैलट रेफर किया गया है। जबकि, आरती (19) पुत्री राजा सिंह और राधा (40) पत्नी घनश्याम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। फोटो- 15 जीटीआरपी 5- घटनास्थल पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली। फोटो- 15 जीटीआरपी 6, 8 और 10- हादसे में घायल महिलाएं।