कानपुर में नौबस्ता पुलिस की हिरासत में मो. अजहर (20) की मौत का आरोप लगाकर मोहल्ले वालों ने गुरुवार को जमकर बवाल किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे लोगों ने परिवार वालों को शव दफनाने से रोक दिया। इस बीच रुक-रुक कर सात बार पथराव किया, इससे दो लोगों के सिर फट गए।
विज्ञापन
2 of 6
बवाल के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किदवई नगर और बर्रा थाना प्रभारी समेत कई पुलिस वाले भी चुटहिल हुए। बवाल बढ़ने पर एसपी साउथ रवीना त्यागी, एसपी पश्चिम संजीव सुमन, एसपी पूर्वी राजकुमार समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा और भीड़ को खदेड़ा, तब शव दफनाया जा सका। पोस्टमार्टम में शरीर पर चोटों के निशान हैं। हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है। मछरिया झील, कबीर नगर निवासी मो. अजहर पीओपी कारीगर था।
विज्ञापन
3 of 6
परिजनों ने घंटो काटा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
परिवार में उसकी मां फातिमा बेगम और दो भाई तौफीक व मुर्हरम अली हैं। परिवार बाबूपुरवा निवासी फिरोज के मकान में किराए रहता है। बुधवार रात 11 बजे मो. अजहर से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। गुरुवार को उसकी मौत की सूचना घर पहुंची। शाम 5:45 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पुलिस बरकाती मस्जिद पहुंची तो जनाजे में शामिल होने मोहल्ले वाले भी पहुंच गए।
4 of 6
एसपी साउथ रवीना त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले वालों ने पुलिस हिरासत में मौत का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। बोले कि बुधवार रात पुलिस वाले अजहर को थाने ले गए थे। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हो गई। पुलिस परिवार वालों पर दबाव बनाकर बीमारी से मौत साबित कर शव को जल्द दफनाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
परिजनों को समझाता पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बवाल बढ़ता देख पुलिस ने माहौल शांत कराने के लिए शहर काजी आलम रजा नूरी को मौके पर बुलाया, लेकिन बवाल कर रहे लोगों ने उनकी भी नहीं सुनीं। रुक-रुक पुलिस पर पथराव किया, इसमें मछरिया निवासी मो. रिजवान और दबौली के अनूप पांडेय का सिर फट गया।
घटनास्थल पर पुलिस और सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
किदवई नगर थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा और बर्रा थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह को पत्थर लगने से हाथ में चोट आईं। पुलिस हंगामा शांत कराने के प्रयास में थी, लेकिन वे मांग पर अड़े रहे। रात करीब 11:45 बजे पुलिस के खदेड़ने के बाद मामला शांत हो सका। तनाव के चलते शुक्रवार को फोर्स तैनात रहा।