फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण लॉकडाउन: आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां, तस्वीरों में देखें कानपुर का हाल

Wed, 08 Apr 2020 10:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
लॉकडाउन का 15वां दिन - फोटो : अमर उजाला
पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर में आदेशों की धज्जियां उड़ी। कई क्षेत्रों में चोरी-छिपे दुकान खुलीं तो सड़कों पर वाहनों की संख्या भी ज्यादा रही। शहर के चौराहों पर तैनात पुलिस लोगों को समझाती नजर आई। 

कल्याणपुर आवास विकास 3 में चोरी-छिपे दुकान में सामान बिकता दिखा। वहीं दुकानें भी खुली। यहां दूध बेचने के बहाने राशन की दुकानें खुलीं। 
 
विज्ञापन

2 of 8
लॉकडाउन का 15वां दिन - फोटो : अमर उजाला
वहीं कई क्षेत्रों में लॉकडाउन के चलते घरों के बाहर सब्जी के ठेले पहुंचे और लोग खरीदारी करते नजर आए। काकादेव, पांडू नगर, नवीन नगर सभी जगह सब्जी और दूध की दुकानें खुली।
संपूर्ण लॉकडाउन के दूसरे दिन ही कल्याणपुर में सब्जी मंडी लग गई। 
विज्ञापन

3 of 8
लॉकडाउन का 15वां दिन - फोटो : अमर उजाला
रामनारायण बाजार में गलियों में फेरी वाले फल बेचते नजर आए। फूलबाग चौराहे पर फेरीवाला रिक्शा पर खीरा-ककड़ी बेचता दिखाई दिया। वहीं माल रोड व फूलबाग क्षेत्र में गलियों में थोड़ी चहल-पहल रही और मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। 

4 of 8
लॉकडाउन का 15वां दिन - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक दूधिया बाइक पर पास चिपकाकर दूध की होम डिलीवरी करने जाता दिखाई दिया। आज दूधियों को कहीं पर भी नहीं रोका गया। वहीं पनकी नहर प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद लॉकडाउन तोड़कर खड़खड़े से एक परिवार जाता दिखा।
विज्ञापन

5 of 8
लॉकडाउन का 15वां दिन - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर पनकी रोड स्थित नमस्ते इंडिया के आउटलेट को पुलिस ने बंद कराया। वहीं चकेरी क्षेत्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन के आदेशो की धज्जियां उड़ीं। यहां सुबह सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। यहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं दिखा। गोविंदनगर, चावला चौराहा पर लोगों का आवागमन बढ़ा। गुरुदेव चौराहे पर पुलिस नदारद दिखी। यहां बिना रोक-टोक के वाहनों का आवागमन जारी है। 
विज्ञापन

6 of 8
लॉकडाउन का 15वां दिन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को आवागमन को लेकर पुलिस की सख्ती कम हुई तो गांव देहात से आए दूधियों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में मंडियां बना लीं। इससे ना सिर्फ दूधियों को राहत मिली, बल्कि शहर में दूध की आपूर्ति भी पहले से बेहतर हुई। दूधियों का कहना है की दूध की बिक्री भर से ही उनका परिवार पलता है। वह 2-3 घंटे में दूध की आपूर्ति करके चले जाते हैं।  मंगलवार को पुलिस की सख्ती से उनका काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

7 of 8
लॉकडाउन का 15वां दिन - फोटो : अमर उजाला
बैंक ऑफ बड़ौदा बर्रा-2 शाखा के बाहर पैसे निकालने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। 
विज्ञापन

8 of 8
लॉकडाउन का 15वां दिन - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में पाल सरैनी घाट पर नाविक लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस की धज्जिया उड़ाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें