लॉकडाउन के 13वें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से दुकानों में खरीदारों की भीड़ इकट्ठा हुई। रविवार को लॉकडाउन और सख्त होने के आदेश के बाद से लोगों ने जरूरत का सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 9
लॉकडाउन का 13वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
बाजारों में सब्जी, फल, दूध, अनाज आदि लेने के लिए सोमवार सुबह भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ तो कहीं इसकी धज्जियां उड़ती दिखीं। हर जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
3 of 9
लॉकडाउन का 13वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर आवास विकास 3 में पूर्णतया लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। दूध बेचने की आड़ में दुकानें खुलीं। वहीं शास्त्री चौक फल मंडी में भी भीड़ दिखाई दी। राशन की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। लॉकडाउन में बंदी और इसके बढ़ने की आशंका पर लोगों ने जरूरी वस्तुओं का स्टॉक लगाना शुरू कर दिया है।
आर्य नगर स्थित मॉडल बेकरी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आए। केशव पुरम में रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लेने के लिए लोग गाड़ी से पहुंचे। यहां सभी दुकानें खुली रहीं।
4 of 9
लॉकडाउन का 13वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लॉकडाउन के अन्य दिनों को देखते हुए आज सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक दिखाई दिया। माल रोड, फूल बाग चौराहा के पास भी चहल-पहल रही। फूलबाग सब्जी मंडी में भीड़ दिखाई दी। आवास विकास 3 स्थित मेडिकल स्टोर के बाहर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दवाइयों की खरीदारी की।
विज्ञापन
5 of 9
लॉकडाउन का 13वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में सोमवार को सुबह से चेकिंग शुरू हो गई। वहीं सब्जी मंडी में भारी भीड़ जुटी। यहां पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
6 of 9
लॉकडाउन का 13वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लॉकडाउन के चलते दूध, सब्जी व जरूरी चीजें खरीदने के लिए लोग घरों से निकले। प्रमुख चौराहों पर सोशल डिस्टेंस का खुलेआम उल्लंघन होता दिखा। अस्थाई होम क्वारंटीन में ठहराए गए लोगों को नोडल अधिकारियों ने नाश्ता बांटा। इसके बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
लॉकडाउन का 13वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में लॉकडाउन के चलते सब्जी व किराना दुकानों पर खरीददारी को आने वाले लोगों को पुलिस ने भीड़ न लगाने की चेतावनी दी। सिलिंडर लेने को आए लोगों को घेरे में खड़ा कराया गया। वहीं कुछ जगहों पर भीड़ मिलने पर खदेड़ा गया।
8 of 9
लॉकडाउन का 13वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पनकी पावर हाउस स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाया तो कुछ लोग झुंड में खड़े नजर आए।