फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने बयां किया दर्द तो नम हुई हर आंख, बोली...तार से बांधा, गर्म चिमटे से दागा, सीढ़ियों से धकेला

Mon, 20 May 2019 05:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीडि़त मासूम ने बयां किया दर्द तो पुलिस वालों की भी आंखें हो गईं नम - फोटो : अमर उजाला
प्रापर्टी डीलर साधना दीक्षित के नवीन नगर स्थित घर से शनिवार को भागकर बाहर बच्ची के चोटों के निशान निर्दयता की कहानी बया करने के लिए काफी हैं। चोट की वजह से पीठ, हाथ, पैर चेहरा उसका काला पड़ा हुआ है। अस्पताल में भर्ती बच्ची ने पुलिस को अपने ऊपर हुई ज्यादती की कहानी भी बताई।

 
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया कि मालकिन (साधना) एक दिन नहीं हर रोज मारती थी..। कभी तार से मारा तो कभी डंडे से। कई बार तो तार से बांधकर गर्म चिमटा शरीर में छुआती थी। चीखें बंद करने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस देती थी...। कभी-कभी तो सीढ़ियों से भी धकेल देती थी। बच्ची की यह कहानी सुनकर हर कोई सहम गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद हुआ पथराव - फोटो : अमर उजाला
उसकी आंखों से लगातार आंसू बह रह थे और वह दर्द से कराह रही थी। बच्ची ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही मालकिन ने उसको गर्म चिमटा से दागा और सीढ़ियों से धक्का दे दिया था। इससे वह मरते-मरते बची थी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह का कहना है कि तबीयत में सुधार होने के बाद उसे बयान दर्ज किए जाएंगे।

 

सात महीने से सह रही थी यातनाएं

4 of 5
मासूम बच्ची ने बयां किया दर्द - फोटो : अमर उजाला
बच्ची ने बताया कि सात महीने पहले साधना उसको घर लाई थी। तब से हर दिन उसको गालियां देती थी और मारती थी। यही वजह रही कि उसको देखकर इलाकाई लोग खुद को रोक नहीं सके थे और साधना पर गुस्सा फूट पड़ा था। दोनों ओर से पथराव हुआ था। पुलिस को साधना के घर से काफी दवाएं मिली हैं। साधना ने बताया था कि वह बच्ची के लिए दवाएं लाई थी। बच्ची ने बताया कि चार-पांच दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद साधना चुपके से दवाएं लाई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की जमानत के बदले साथ लाई थी बच्ची को

5 of 5
इस घर में रहती है मासूम - फोटो : अमर उजाला
प्रापर्टी के मामले में साधना को सीबीआई ने लखनऊ जेल भेजा था। यहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। वह पति की हत्या में जेल में थी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि साधना जेल से छूटी तो उसके कुछ महीने बाद बच्ची की मां को भी छुड़ा लिया था। इसमें साधना का 50 हजार रुपये से अधिक खर्च हुआ था। इसके बदले उसने बच्ची का सौदा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें