फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से बदलेगा 11 ट्रेनों का समय, अगर चाहते हैं कि सफर में बाधा न पहुंचे, तो डालें एक नजर

Sat, 11 Aug 2018 10:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
15 अगस्त से कानपुर से आने-जाने वाली 11 ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इसके अलावा ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने के लिए रेलवे ने 41 ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल स्टेशन पांच से 15 मिनट तक कम कर दिया गया है। अनवरगंज में भी चार ट्रेेनों का ठहराव का समय घटाया गया है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (14109) सेंट्रल पर अब दस मिनट पहले शाम 7:55 बजे आएगी और सेंट्रल से ट्रेन (14110) सुबह 11:10 बजे रवाना होगी। कासगंज-कानपुर एक्सप्र्रेस (15038) पांच मिनट बाद रात आठ बजे आएगी। वलसाड-कानपुर उद्योगकर्मी एक्सप्रेस अब सेंट्रल स्टेशन पर 20 मिनट की देरी से शाम साढ़े सात बजे आएगी। भिवानी-कानपुर कालिंदी एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से सुबह 11:35 बजे सेंट्रल पर आएगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर (51802) 55 मिनट पहले सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। कानपुर-झांसी पैसेंजर (51804) 55 मिनट लेट सुबह 7:05 बजे सेंट्रल से छूटेगी। कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस (15037) सेंट्रल से पांच मिनट पहले सुबह 10:40 बजे छूटेगी।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
गोरखपुर से अनवरगंज आने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे अनवरगंज आएगी। फैजाबाद-अनवरगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस (14221) 20 मिनट की देरी से सुबह 10:30 बजे अनवरगंज आएगी। अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर (54157) 20 मिनट पहले सुबह 5:20 बजे अनवरगंज आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें