लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी होने के बाद यूपी के सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। जोड़ तोड़ कर हर दल यूपी में अपनी सत्ता चाहता है। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजों ने सभी का स्वाद बिगाड़ दिया है। एग्जिट पोल की माने तो यूपी में भाजपा और महागठबंधन की टक्कर है। कांग्रेस यूपी के चुनावी रण में कहीं भी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
2 of 7
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा सीटों को लेकर जीत-हार का गणित शुरू हो गया है। भाजपा को भरोसा है कि उसे इस बार सभी सीटों पर जीत हासिल होगी। पिछली बार कन्नौज को छोड़कर बाकी सभी लोकसभा सीट भाजपा के कब्जे में थीं।
विज्ञापन
3 of 7
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
भाजपा को इस बार कन्नौज सीट को जीतने में संशय नहीं दिख रहा है। बांदा सीट पर कम अंतर से जीत होने का संशय जरूर है। सभी सीटों पर पड़े वोट के मुताबिक कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को इस बार कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से तीन सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। इसमें बांदा, कन्नौज और फ तेहपुर लोकसभा सीट शामिल हैं।
4 of 7
पीएम मोदी अखिलेश यादव सीएम योगी (फाइल फोटो)
बाकी सीटों पर भी गठबंधन ने भाजपा को अच्छी टक्कर दी है जिसमें हमीरपुर, उरई जालौन सीट को शामिल किया गया है। कन्नौज में भाजपा का आकलन है कि पिछली बार यहां से भाजपा सिर्फ पांच हजार वोट से ही चुनाव हारी थी। इस बार उसकी भरपाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी ताकत लगाई है।
इसके उलट गठबंधन को कन्नौज के अलावा कई और सीटों पर जीत का पूरा भरोसा है। कांग्रेस महानगर और फतेहपुर में भाजपा से सीधी लड़ाई में मानी जा रही है। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की बाकी सीटों पर तो पिछली लोकसभा से ही भाजपा का कब्जा है। इस बार भी रहेगा।
विज्ञापन
6 of 7
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी जीत तो इस बार कन्नौज पर होने जा रही है। बांदा में जरूर थोड़ी मशक्कत हुई है लेकिन वह सीट भी अच्छे अंतर से निकलेगी। समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी की तरफ से कानपुर-बुंदेलखंड की हर सीट पर जाकर आंकलन किया गया है।
जिसमें इस बार सात सीटें जीतने का पूरा भरोसा है। कन्नौज तो गिनती में है ही नहीं, उसे जीता हुआ पहले से मानकर चल रहे है। इसके अलावा बांदा, हमीरपुर झांसी, अकबरपुर, फर्रुखाबाद की सीट भी गठबंधन के पाले में जा रही है। महानगर में गठबंधन पीछे रहेगा।