फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tax Raid: पीयूष जैन के कन्नौज ठिकाने पर तहखाने में मिले नोटों से भरे बोरे और गोल्ड बिस्किट, नोटों की गिनती जारी

Sun, 26 Dec 2021 04:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
इत्र व्यापारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी जारी - फोटो : amar ujala
इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर बने तहखाने में रुपयों से भरे आठ बोरे और बड़ी संख्या में सोने के बिस्किट टीम के हाथ लगे हैं। रुपयों की गिनती के लिए जीएसटी टीम ने और मशीनें मंगाई हैं। वहीं कारोबारी के घर में कई जगह बने तहखाने और दीवारों में बनाए गए लॉकरों को खोजने के लिए लखनऊ से आर्किटेक्ट टीम को भी बुलाया है। शहर के चिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर दूसरे दिन चली छापेमारी के दौरान बड़ा नोटों का जखीरा सामने आया। घर में बने तहखाने में रुपयों से भरे आठ बोरे और सोने के बिस्किट व जेवर मिला है। भारी रकम टीम के हाथ लगते ही कानपुर से रुपये गिनने वाली मशीन लेकर एक टीम आ गयी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
टीम के अधिकारियों का मानना है कि मकान और पास ही बनी गोदाम में कई ऐसे तहखाने और दीवारों में लॉकर है इन्हें खोजना मुश्किल है। इस कारण रविवार सुबह लखनऊ से आर्किटेक्ट इंजीनियरों की टीम को भी बुलाया गया है। बड़ी संख्या में करोड़ों रुपए और सोना मिलने की जानकारी पर मौके पर कई थानों की फोर्स को भी लगा दिया गया है। टीम के अधिकारियों ने केंद्रीय पुलिस बल की भी मांग की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
गोपनीय ठिकाने पर रखा गया पीयूष जैन
कारोबारी पीयूष जैन को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कानपुर या कन्नौज में किसी गुप्त ठिकाने पर रखा है। छापेमारी और तलाशी के दौरान जरूरत पड़ने पर अधिकारी फोन पर उससे बात भी करते हैं।

 

4 of 5
Tax Raid - फोटो : अमर उजाला
डीजीजीआई की टीम ने लखनऊ के पुरातत्व विभाग के अफसरों से संपर्क किया है। रविवार को पुरातत्व विभाग की टीम उपकरणों के माध्यम से नोट, गहने आदि का पता लगाएगी। पीयूष जैन के ठिकानों से मिली 181 करोड़ रुपये की नकदी ने जांच एजेंसियों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विभागीय अफसरों का कहना है कि पीयूष का कारोबार इतना बड़ा नहीं है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी और बीच में करीब डेढ़ साल के कोरोना काल के बाद वह इतनी बड़ी रकम जुटा ले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tax raid: पीयूष जैन को टीम ने गुप्त स्थान पर रखा है - फोटो : amar ujala
पीयूष जैन के एक बड़े परिसर में कुल चार मकान बने हैं। बेहद रहस्यमयी ढंग से बनाए गए इन मकानों में आने जाने के लिए कुल आठ दरवाज़े हैं। ये मकान आपस में जुड़े नहीं हैं, इसलिए अधिकारियों को एक से दूसरे में जाने के लिए बाहर निकलना पड़ता है। यहां से अब तक करीब नोटों से भरे चार भरे हुए बोरे बरामद हुए हैं। वहीं बड़ी संख्या में सोने के सिक्के और बिस्किटों के मिलने की बात भी कही जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें