उत्तर प्रदेश के कन्नौज में होली पर मजदूरी मांगने पर भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे के पीटने से गंभीर रूप से घायल मजदूर ने इलाज के दौरान कानपुर हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को भी कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
डहलेपुर गांव में अजीत के घर पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव डहलेपुर निवासी भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे के घर पैंदाबाद निवासी संदेश (22) मजदूरी करता था। 25 मार्च को होली खर्च के लिए मजदूरी मांगने पर संदेश को पूर्व विधायक के बेटे अजीत दोहरे ने बंदूक की बट से पीटकर उसे अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
शहर के मकरंदनगर में पूर्व विधायक के घर सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
परिजनों ने जिला अस्पताल के बाद संदेश को हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया था। शनिवार की रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान संदेश ने दम तोड़ दिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि कानपुर नगर से आरोपी अजीत दोहरे को गिरफ्तार कर लिया है।
4 of 5
आरोपी अजीत की बोलेरो कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था अजीत
अजीत दोहरे जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। जगह-जगह उसने पोस्टर भी चस्पा करा दिए थे। आरोपी विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष भी है।
पूर्व विधायक का छलका दर्द
बेटे की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि बेटे के कारनामों की वजह से वे राजनीति में काफी पिछड़ गए हैं। परिवार के लोगों के काफी समझाने के बाद भी वह गलत रास्ते पर चल रहा था।