फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर छलका शिवपाल यादव का दर्द, कहा नेता जी व मेरा अपमान हुआ, योगी सरकार पर दिया ये बड़ा बयान

Sun, 14 Feb 2021 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
जनसभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को भाजपा की बी टीम बताने वाले दिल्ली में बैठकर भाजपा की ए टीम का काम कर रहे हैं। समाजवादियों ने समाज के दम पर चार बार सरकार बनाई। भाजपा को हराने के लिए पूरे देश के समाजवादियों को एक होना पड़ेगा। यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक निली कार्यक्रम में जनसभा के दौरान कहीं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
एक निजी कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कन्नौज ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को एक बार, अखिलेश को तीन बार और डिंपल को दो बार जिताया। प्रधानमंत्री ने जो वादे किए वह अभी तक एक भी पूरा नहीं हुए। अच्छे दिन व रामराज की जगह प्रदेश में ठोंक दो की नीति चल रही है। काला धन वापस लाने वाले कितना वापस लाए। 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने वालों ने पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त करा दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
कुछ इस अंदाज में हुआ शिवपाल सिंह यादव का स्वागत - फोटो : amar ujala
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा तो पूरा नहीं किया, बल्कि पीड़ित किसान सर्दी में किसान बिल के विरोध में सड़कों पर है। सरकार जो भी निर्णय कर रही है, वह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कर रही है। दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार का वादा करने वाली सरकार ने रोजगार तो नहीं दिया, बल्कि एसआईटी जांच कराकर युवाओं को बेरोजगार कर दिया, जबकि जांच में कोई दोषी नहीं मिला।

 

4 of 5
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
बिजली बिल, पेट्रोल तथा डीजल की बढ़ी कीमतों से किसानों का नुकसान हुआ। बिना प्रगतिशील पार्टी के सहयोग के 2022 में कोई सरकार नहीं बना पाएगा। जनसभा को पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष यादव, महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी शाक्य ने भी संबोधित किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव को सुनने उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैंने हमेशा ही लोगों से संतों, माता-पिता तथा अपने से बड़ों का सम्मान करने की बात कही लेकिन नेताजी और मेरा अपमान किया गया। शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य का भी सम्मान होना चाहिए। राजनीति में संघर्ष के साथ त्याग की भावना भी होनी चाहिए। त्याग के लिए हम तैयार है, जनता कहेगी तो चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन मेरे पीछे जो प्रदेश की जनता है, उसके स्वाभिमान सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी मेरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें