एक स्कूल में खेल का मैदान छोटे-छोटे बच्चों की आवाज से चहक रहा था। अचानक वह सन्नाटे में तब्दील हो गया। स्कूल पर ऐसा कहर टूटा कि एक पल में तीन मासूम काल के गाल में समा गए। इनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर जायजा लेने अाला-अफसर की सायरन बजाती गाड़िया धड़ाधड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत
2 of 6
स्कूल की गिरी हुई दीवार
- फोटो : अमर उजाला
घटना कन्नौज के तालग्राम ब्लाक की है। शनिवार को रोहली गांव स्थित एक सरकारी स्कूल की दीवार ढहने से यहां तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 बच्चों समेत एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है, एक रोलर बैक करते समय स्कूल की दिवार पर लगी छतरी से टकरा गया। इससे स्कूल की दिवार भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के वक्त बच्चे स्कूल में खेल रहे थे
3 of 6
कन्नौज के तालग्राम में प्राथमिक स्कूल में हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुछ बच्चे दीवार के नीचे दब गए। हादसे के वक्त बच्चे स्कूल में खेल रहे थे। जबकि कुछ बच्चे स्कूल के दरवाजे से आ-जा रहे थे। तभी रोलर से टकराकर स्कूल के मुख्यद्वार समेत एक दिवार बच्चों पर गिर गई। चींख पुकार मच गई। रोलर चालक मौके देख फरार हो गया।
रोलर टकराने से ढह गई स्कूल की दीवार
4 of 6
इस रोलर के टकराने से गिरी स्कूल की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में मौजूद टीचर घटनास्थल की ओर दौड़े तुरंत दीवार तले दबे बच्चे को निकालना शुरू किया। तीन बच्चे दीवार के नीचे वहीं दफ्न होकर हो गए और मौत के मुंह में समा गए।
विज्ञापन
5 of 6
रोते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के फौरन बाद भीड़ जमा हो गई। जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाया जाने लगा। इस पर स्कूल प्रधानाध्यापक विक्रम मौके से खिसक लिए। वहीं स्कूल के अन्य टीचर भी धीरे-धीरे कर चंपत हो गए।
बहुत देर तक मौके पर छोटे-छोटे मासूम ही मौजूद थे। यह भी स्कूल प्रशासन की लापरवाही का बड़ा सबूत देता है। इसके बाद राहगीरों ने ही बच्चों की मदद की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में अरुण पुत्र प्रमोद सक्सेना की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मरने वालों में रिंकल(7) पिता रूपलाल, जान्हवी(8) पुत्री इंद्रेश,वंदना(8) पुत्री जयसिंह के नाम सामने आए हैं।
वहीं घायलों में पिंकी(7) पुत्री अशोक कुमार, नेहा(10) पुत्री बलराम, खुशबु(7) पुत्री बृजेंद्र, तनु(10)पुत्र मानसिंह, पुनिता(12) पातीराम, जितिन(11) पुत्र संजु, अरुण कुमार(11) पुत्र प्रमोद, काशी(9) पुत्र प्रमोद, अर्पित कुमार(10), दिव्या(8) पुत्री अवनीश, रिया(6) पुत्री कौशलेंद्र, अंशी(7) पुत्री प्रकाश, गुंजन(4) पुत्री धर्मेंद्र, अनमोल(8) पुत्र धर्मेंद्र, विधांश(5) पुत्र अवनीश शामिल हैं।