फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के छोटे बेटे आबान की मौत: 'भाई कैसे हैं?', हादसे में घायल बार-बार पूछ रहे थे ये सवाल, कार्ड से हुई पहचान

Thu, 06 Aug 2026 04:40 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई अली अहमद से झांसी जेल में मुलाकात करने जा रहा था। यह हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ। 
विज्ञापन
1 of 9
Atiq Ahmed Younger Son Abaan Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई। उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। एक कार चालक के नियंत्रण खोने के बाद डिवाइडर से टकरा गई थी। उन्होंने कहा कि दो लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए। मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी आबान अहमद और राजा के बेटे सोनू के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आबान झांसी में अपने भाई से मिलने जा रहा था। उसके भाई झांसी जेल में बंद हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटना कानपुर-झांसी रोड पर पूंछ क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

2 of 9
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार तेज गति से चल रही थी। एक घायल यात्री ने पुलिस को बताया कि वाहन बहुत तेज गति में था। वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। घायल मोहम्मद उमर ने भी पत्रकारों को यही बात बताई। उमर आबान का दोस्त है और कार में सवार था।
विज्ञापन

3 of 9
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
अतीक अहमद का बेटा आबान गाड़ी में आगे वाली सीट पर ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा था, पीछे वाली सीट पर दूसरा मृतक मोहम्मद शाकिर उर्फ सोनू बैठा था। मोहम्मद जैद गाड़ी चला रहा था। गाड़ी में चार मोबाइल मिले हैं। 

4 of 9
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
गाड़ी में एक शादी का कार्ड पड़ा था। इस पर मोहम्मद जैद के नाम का पड़ा था, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित नंबरों पर फोन किया और जानकारी की, जो घायल थे वह बार-बार पूछ रहे थे कि भाई कैसे हैं भाई कैसे हैं और कुछ भी नहीं बोल रहे थे।
विज्ञापन

5 of 9
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
अतीक अहमद का परिवार
आबान अहमद अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था। वह अहजम का जुड़वां भाई था। अतीक के पांच बेटों में से उमर और अली वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। उसका एक और बेटा असद अहमद उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। असद अप्रैल 2023 में झांसी के पास एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
 
विज्ञापन

6 of 9
अतीक अहमद-अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अतीक और अशरफ की हत्या
उमेश पाल 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था। इस मामले में अतीक अहमद भी एक आरोपी था। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में आरोपी है। पुलिस के अनुसार, वह अभी भी फरार है। 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों द्वारा की गई थी।

 
विज्ञापन

7 of 9
अबान अहमद, माफिया अतीक का छोटा बेटा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
अबान पर दर्ज था मुकदमा
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद के खिलाफ 28 नवंबर 2025 को धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। माफिया के बेटे पर यह पहली प्राथमिकी थी। धूमनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे उसके रील का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की थी।

8 of 9
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील डालकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत अबान, उसके साथी हमजा और कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक शादी समारोह में गए अबान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो के संवाद थे, "सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी। हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी। हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ते हैं। तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम फाड़ के जाते हैं।" 
विज्ञापन

9 of 9
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
पुलिस ने इस वीडियो को धमकी मानते हुए एफआईआर दर्ज की थी। आबान अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद के दोनों छोटे बेटों अहजम और आबान को बुआ की हिरासत में दे दिया गया था। ये दोनों प्रयागराज में अपनी बुआ के पास रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें