फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पंचायत चुनाव में नई नवेली दुल्हन मांग रही वोट, आरक्षण सूची जारी होने के बाद उठाया ये कदम, जानें पूरी कहानी

Thu, 08 Apr 2021 12:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
वोट मांगने पहुंची अंकिता यादव। - फोटो : अमर उजाला।
वैसे तो शादी के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ती है। लड़के और लड़की के घरवाले एक-दूसरे के चक्कर लगाते हैं। कई बार मिलते हैं, तब जाकर कहीं बात बनती है। पंचायत चुनाव की बेला में एक ऐसा मामला आया है, जहां बहू लाने के लिए लड़के वाले उतावले हो गए। आरक्षण के गणित में उलझी सीट पर अपना दावा मजबूत करने के लिए बिना किसी मुहूर्त के आनन-फानन सिर्फ शादी रचा ली। अब नई-नवेली दुल्हन ससुराल में आ गई है, उसे चुनावी मैदान में उतार दिया है। परिजन नई नवेली दुल्हन को घर-घर ले जाकर मुंह दिखाई में वोट मांग रहे हैं। मामला जौनपुर जिले के खुटहन ब्लॉक का है। देखें अगली स्लाइड्स।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता यादव। - फोटो : अमर उजाला
खुटहन ब्लॉक के उसरौली गांव के भैयाराम का पुरवा निवासी सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। इस बार भी चुनाव मैदान में ताल ठोकने के लिए वह बेकरार थे। कई महीनों से इसकी तैयारी में जुटे थे। ऐन वक्त पर यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पहले तो पत्नी को त्याग पत्र दिलाकर चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया, मगर बाद में पुत्र सौरभ का आनन-फानन विवाह कर पुत्र वधू को प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार शुरू किया गया।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सुयोग्य बहू की तलाश शुरू की तो उधर चुनाव लड़ने की मंशा की जानकारी होते ही बगल गांव कपसिया निवासी रामचंदर यादव अपनी पुत्री अंकिता यादव की शादी का रिश्ता लेकर उनके घर पहुंच गए। आनन-फानन होली पर रिश्ता तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
panchayat election - फोटो : अमर उजाला
बीते 31 मार्च को मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह भी हो गया। मायके से विदा होकर ससुराल आते ही बहू ने चार अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन दाखिल कर दिया। अब वह प्रचार में भी जुटी है। पूरा परिवार नई-नवेली दुल्हन के साथ प्रचार में लगकर मुंह दिखाई में वोट मांगता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें