फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव 2021: जौनपुर में पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, कड़ी सुरक्षा में लग रही लाइन

Sat, 03 Apr 2021 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
नामांकन के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन शनिवार से शुरू हो गया। जिले के 21 ब्लॉकों में प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन हो रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित सीआरओ कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य के नामांकन हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से नामांकन के लिए उम्मीदवार डटे हुए हैं। कई ब्लॉकों में लंबी कतार लग गई है। नामांकन स्थल में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
1740 ग्राम पंचायतों पर चुनाव
जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना हैं। इसमें ग्राम प्रधान की 1740, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 21544 पद हैं। नामांकन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्र की जांच और नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा।
विज्ञापन

3 of 5
15 अप्रैल को 5106 बूथों पर एक साथ मतदान होना है। पुलिस प्रशासन सकुशल चुनाव संपन्न कराने में जुटा है।

4 of 5
पंचायत चुनाव में आरक्षण
आरक्षण के मानक के तहत ग्राम प्रधान के 1142 पदों को आरक्षित किया गया है। इसमें 138 पद अनुसूचित जाति महिला, 245 पद अनुसुचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 311 अन्य पिछड़ा वर्ग और 283 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह क्षेत्र पंचायत के 1335 सीटें आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए 162, अनुसूचित जाति के लिए 304, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 187, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 348 और महिलाओं के लिए 345 पद आरक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 13217 पदों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें 7825 पद सिर्फ विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें