फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ग्राम पंचायत की पहली बैठक में बवाल, लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट, प्रधान-पूर्व प्रधान समेत चार घायल

Fri, 28 May 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
बैठक में हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में ग्राम पंचायत की पहली बैठक चल रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया है कि मारपीट होने लगी। लोगों में लाठी-डंडे, रॉड चलने लगे। प्रधान और विरोधी पक्ष के बीच लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर कुर्सियां उछाली गईं। लोहे की रॉड और चेन से भी हमला हुआ। एक पक्ष ने मिर्च पाउडर फेंकने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में प्रधान, पूर्व प्रधान समेत दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए हैं। बवाल के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है। फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौजूद है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस के अनुसार, सुजानगंज थाना क्षेत्र के पतहना गांव में आशा देवी प्रधान निर्वाचित हुई हैं। शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत की पहली बैठक थी। बैठक में प्रधान, सदस्य और ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधान आशा देवी का आरोप है कि बैठक के दौरान ही कुछ अन्य लोग आ गए और बैठक में खलल डालने लगे। ग्राम सचिव राम बहादुर सिंह के आपत्ति जताने पर मारपीट पर आमादा हो गए। इस दौरान उन्होंने प्रधान, सचिव को गाली देते हुए उन पर हमला बोल दिया।

4 of 5
इसमें आशा देवी, उनका भतीजा पवन कुमार को चोट आई। उधर, दूसरे पक्ष से ग्राम पंचायत सदस्य राहुल पांडेय ने तहरीर में प्रधान व सचिव पर सदस्यों को दस्तखत के बाद मीटिंग से भगाने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसमें उनके पक्ष से राजेश पांडेय पूर्व प्रधान शक्तिधर पांडेय जख्मी हुए। मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। इस बाबत एसओ मनोज कुमार ने बताया कि चुनावी रंजिश में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें