फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर हादसा: सीएम योगी ने जताया शोक, जिला प्रशासन को मौके पर पहुंच मदद का दिया निर्देश

Tue, 09 Feb 2021 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जौनपुर जिले के जलालपुर में मंगलवार की सुबह हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। पिकअप और ट्रक की आपस में हुई भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। देखें अगली स्लाइड्स...।

विज्ञापन


सीएम कार्यालय की ओर से ट्वीट कर कहा कि हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन को मौके पर जाकर पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी धनदेई देवी(112) का रविवार को निधन हो गया था। खजुरा गांव निवासी दामाद लक्ष्मीशंकर गांव के लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद वह जौनपुर लौट रहे थे।

विज्ञापन

वाराणसी जौनपुर हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
लौटते समय जौनपुर-वाराणसी सीमा पर लहंगपुर गांव के पास सुबह साढ़े तीन बजे सामने से आ रहे ट्रक में पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

पिकअप सवार अमर बहादुर यादव(58) पुत्र मोहन, रामश्रृंगार यादव(38) पुत्र मोखन, मुन्नीलाल यादव पुत्र रामदुलार(38), इंद्रजीत यादव(48), कमला प्रसाद यादव पुत्र रामदवर यादव(60), रामकुमार पुत्र बोधी(65) निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, समर बहादुर की भी वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अमर बहादुर के समर बहादुर के ही भाई थे।

अन्य 10 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें छह लोग गंभीर है। टक्कर की आवाज सुन कुछ दूरी पर मौजूद फूलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर पिंडरा और जौनपुर जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर जलालपुर, फूलपुर एसओ भी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें