फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड से थर्राया जौनपुर: युवक ने पहले ललकारा, फिर मुंबई से आए परिवार पर झोंका फायर, वृद्ध की मौत, दो गंभीर

Tue, 03 May 2022 10:00 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
जौनपुर: रामनगर गांव में देर रात गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर जिले का रामनगर बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गांव निवासी आकाश उर्फ राजू ने अपने बड़े पिता और उनके परिवार पर ही फायर झोंक दिया।  बड़े पिता, चाची, भाभी और भतीजे को गोली मार दी।  वहीं तमंचे के बट से वार कर चचरे भाई को घायल कर दिया। गोली लगने बड़े पिता की मौके पर मौत हो गई तो वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। देर रात गोलीबारी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जिस परिवार पर गोलीबारी की गई वो दो दिन पहले ही मुंबई से रामनगर आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आकाश गांव से फरार हो गया। वह 15 दिन पहले वह जेल से रिहा हुआ था। वारदात के बाद मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। मंगलवार सुबह रामनगर छावनी में तब्दील नजर आया।

घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई।   आरोपी और उसकी मां पर हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की मां और उसके पिता को पकड़ लिया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
जौनपुर: रामनगर गांव में देर रात गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
नेवढिया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रविंद्र यादव का परिवार दो दिन पहले मुंबई से आया है। उनकी बेटी खुशबू के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में थे, तभी चचेरा भाई आकाश उर्फ राजू पिस्टल लेकर पहुंचा। उसने ललकारा तो परिवार के लोग बाहर देखने लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
जौनपुर: रामनगर गांव में देर रात गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया।
आरोप है कि राजू ने पहले  राजबली यादव (70) पर गोली चला दी। यह देख रविंद्र यादव (55), उसकी मां शांति देवी, पत्नी विमला देवी (45) और बेटा गौरव (13) नीचे आए। राजू ने शांति, विमला और गौरव को भी गोली मार दी। वहीं रविंद्र को पिस्टल की मुठिया से वारकर घायल कर दिया।

4 of 6
जौनपुर: रामनगर गांव में देर रात गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक फायर के कारण राजू की गोलियां खत्म हो गईं तो वह मौके से भाग निकला। देर रात गोलीबारी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।  अस्पताल ले जाते वक्त राजबली की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

5 of 6
जौनपुर: रामनगर गांव में देर रात गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
राजू ने आधी रात के बाद परिवार के लोगों पर गोली क्यों चलाई? यह अभी भी जांच का विषय है। रविंद्र के मुताबिक राजू को शक था कि राजबलि समाज उसकी निंदा करते थे। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जौनपुर: रामनगर गांव में देर रात गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
सीओ मड़ियाहूं संत कुमार उपाध्याय भी गांव पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी राजू किसी मामले में जेल में था। 15 दिन पहले वह जेल से रिहा हुआ था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें