फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर का नाम बदलने की मांग: विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- भगवान परशुराम के पिता के नाम पर हो जिले की पहचान

Sun, 29 Aug 2021 04:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
जौनपुरः जमैथा में ऋषि जमदग्नि की तपस्थली - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बीते वर्षों में फैजाबाद, इलाहाबाद और मुगलसराय जैसे शहरों के नाम बदले गए हैं। इसी क्रम में अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने जौनपुर का नाम बदलने के लिए आवाज उठाई है। जौनपुर के केराकत से भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

पत्र में जौनपुर का नाम बदल कर भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि के नाम पर जमदग्निपुरम रखने की मांग की है।  दिनेश चौधरी ने कहा कि पूर्व में जौनपुर का नाम जमदग्निपुरम था। 14वीं शताब्दी में फिरोज शाह तुगलक ने इस शहर का नाम जूना खान के नाम पर बदलकर जौनपुर रख दिया।

जूना खान यानी मुहम्मद बिन तुगलक फिरोज शाह का चचेरा भाई था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर भाजपा विधायक ने कहा है कि प्रदेश के कई शहरों के नए नामकरण से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद गौरवान्वित हुआ है।  
विज्ञापन

2 of 6
जौनपुरः जमैथा में ऋषि जमदग्नि की तपस्थली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर  प्रार्थना की है कि जौनपुर का भी नाम बदलकर जमदग्निपुरम रखा जाए।
विज्ञापन

3 of 6
केराकत से भाजपा विधायक दिनेश चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया।
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि सभी विपक्षी दल ब्राह्मणों को लेकर सियासत कर रहे हैं। लेकिन, ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि के नाम पर सब चुप्पी साधे हुए हैं। इसीलिए उन्होंने मांग की है कि जौनपुर का भी नाम बदला जाए और नया नामकरण ऋषि जमदग्नि के नाम पर वापस जमदग्निपुरम नाम दिया जाए।
 

4 of 6
जौनपुरः जमैथा में ऋषि जमदग्नि की तपस्थली - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जौनपुर में सदर तहसील में आदि गंगा-गोमती के पावन तट स्थित जमैथा है। यहां भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि का आश्रम है। यह आश्रम आज भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। जमैथा में भगवान परशुराम की माता रेणुका अखंड देवी का मंदिर आज भी मौजूद है। यहां लोग पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जौनपुरः जमैथा में ऋषि जमदग्नि की तपस्थली - फोटो : अमर उजाला
यह कोई पहली बार नहीं है जब जौनपुर का नाम बदलने की मांग की गई हो। केराकत विधायक से पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखनऊ, अलीगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों का नाम बदलने की मांग की थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जौनपुरः जमैथा में ऋषि जमदग्नि की तपस्थली - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर जिलों का नाम बदलकर सरकार के धार्मिक एजेंडे को धार देने की तैयारी है। प्रदेश सरकार सुल्तानपुर जिले का नाम भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के नाम पर कुश भवनपुर करने की तैयारी कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें