हाथरस के सहपऊ गांव नगला मनी की गलियों में सन्नाटा है, चौक-चौराहों व पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीणों में बलिदानी सुभाष की ही चर्चा हो रही थी। ये उसके साहस और शौर्य को याद कर रहे थे तो परिवार को लेकर भी चिंतित थे। सुभाष की पार्थिव देह बुधवार की शाम को जम्मू से दिल्ली पहुंच गई। अब उनकी पार्थिव देह गांव लाई जाएगी।
विज्ञापन
2 of 7
Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
बलिदानी सुभाष की पार्थिव देह बुधवार को करीब चार बजे जम्मू से रवाना हुई, उसके बृहस्पतिवार तड़के गांव में पहुंचने की संभावना है। पूरे दिन गांव में सुभाष चंद्र की बहादुरी चर्चाएं होती नजर आईं। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी के बट्टल में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ की साजिश को नाकाम किया था।
विज्ञापन
3 of 7
Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
इस गोलीबारी में सहपऊ क्षेत्र के नगला मनी निवासी सुभाष चंद्र बलिदान हो गए। सूचना पर ग्रामीण, परिचित और रिश्तेदार सुभाष के घर पहुंच गए और परिवार ढाढ़स बंधाया। लांस नायक सुभाष के घर पर रिश्तेदारों की आवाजाही रही। रिश्तेदार दूर-दूराज क्षेत्रों से पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
4 of 7
Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
आंखें पथराईं...सुधबुध खो बैठी पत्नी कांति
लांस नायक सुभाष चंद्र के बलिदान की खबर से पत्नी कांति देवी सुधबुध खो बैठी है। गुमसुम बैठी पथराई आंखों से वह लोगों को देख रही है। महिलाएं उसे दिलासा देकर संभालने की कोशिश कर रही है। वह आठ माह की गर्भवती है, ऐसे में उसके स्वास्थ्य की भी चिंता है। मंगलवार की रात तक तो परिजनों ने उन्हें सुभाष को गोली लगने की बात बताई थी, लेकिन देर रात उसे उनके बलिदान होने की जानकारी मिल गई। कभी वह बिलखने लगती तो कभी गुमसुम बैठ जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
घर में लोगों को देख गुमसुम है रितिका...उसे नहीं पता बलिदान हो गए पिता
सुभाष की डेढ़ साल की बेटी रितिका इस बात से अनजान है कि उसके पिता ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया है। घर में आने वाले नए -नए चेहरों को देख कर वह गुमसुम है। समझ नहीं पा रही है कि क्या हुआ। वह इतनी छोटी है कि न कुछ पूछने की स्थिति में है और न ही परिजन उसे बताने की स्थिति में है। कुछ देर इधर, उधर घूमने के बाद दादा मथुरा प्रसाद की गोद में बैठ जाती है और वह भी नम आखों से उसे दुलारने लगते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोग
क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी सुभाष चौधरी के बलिदान की खबर पर बुधवार सुबह से ही उनके आवास पर लोगों को जमावड़ा लगा रहा। भाजपा नेता प्रीति चौधरी उसके आवास पर पहुंच कर उनके परिवार को सांत्वना दी।
जाट महासभा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ,सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि विपिन यादव ने भी परिवार को ढाढ़स बंधाया। सादाबाद एसडीएम संजय कुमार,सीओ हिमांशु माथुर, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार वर्मा आदि ने गांव में पहुंचे और परिजनों को सांत्वाना दी।