इसी कार में सवार होकर पहुंचे थे करनी सेना के पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala
स्थानीय पुलिस को यह जानकारी मिली कि शहर के आगरा रोड स्थित एक होटल में करणी सेना से जुड़े कुछ लोग ठहरे हैं तो पुलिस ने गुरुवार की दोपहर को इन लोगों को होटल से पकड़ लिया। यह लोग गांव में महापंचायत की तैयारी के लिए जा रहे थे। पुलिस इन पांचों को स्कार्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार कर थाना कोतवाली सदर ले आई। इनमें करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री ओकेंद्र राणा पुत्र नेत्रपाल सिंह के अलावा चमन कुमार गोयल पुत्र बजरंग लाल, प्रदीप राघव पुत्र देशराज निवासीगण भिवानी हरियाणा, राजेंद्र राणा पुत्र दर्शन सिंह निवासी गोविंदपुर, थाना भाजपुर जिला पटियाला पंजाब, राज सिंह पुत्र प्रशांत सिंह निवासी खानपुर जिला साकेत दिल्ली साउथ के नाम शामिल हैं। इन्हें एसडीएम सदर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि करणी सेना के पांच लोगों द्वारा माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया रहा था। उन्हें गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।