फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कमरा, दो प्रेमी, दो गोली: कहानी वर्दी वाले आशिक की, गेट खुला तो फर्श पर पड़ा था कुलदीप; बेड पर थी प्रिया

Fri, 10 Jan 2025 05:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस

सार

मकान में दूसरी मंजिल पर जाने वाले जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने जीने के दरवाजे और कमरे के दरवाजे को कटर से कटवाकर और तुड़वाकर प्रवेश किया। सिपाही का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। गोली सिपाही की बाई कनपटी से दाहिनी ओर पार हो गई थी। खून से लथपथ प्रिया बेड पर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हाथरस स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर में एक सिपाही ने युवती को गोली मारने के बाद खुद भी अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवती को लेकर पहले जिला अस्पताल पहुंची और वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रेम संबंधों में घटना होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
कुलदीप भाटी - फोटो : अमर उजाला
2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था कुलदीप
मृतक सिपाही की पहचान पुलिस लाइन में तैनात कुलदीप भाटी (26) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से गांव कैमराना चक्रसेनपुर थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रहने वाले थे और 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह एक अन्य साथी सिपाही अविनाश के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यानगर में बृजमोहन के मकान में दूसरी मंजिल पर कमरा लेकर किराये पर लेकर रह रहे थे। अविनाश इस समय कुंभ मेले में ड्यूटी पर प्रयागराज गए हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कुलदीप के घर में खड़ी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
अक्सर कुलदीप से मिलने आती थी प्रिया
युवती प्रिया (25) थाना जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर की रहने वाली है। उसके सिपाही के साथ संबंध थे और वह अक्सर उससे मिलने आती रहती थी। अचानक दो गोलियां चलने पर मकान के भूतल पर किराये पर रहने वाले विष्णु ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। उनकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

4 of 5
कमरे में तलाशी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्श पर पड़ी थी कुलदीप की लाश, बेड में घायल थी प्रिया
मकान में दूसरी मंजिल पर जाने वाले जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने जीने के दरवाजे और कमरे के दरवाजे को कटर से कटवाकर और तुड़वाकर प्रवेश किया। सिपाही का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। गोली सिपाही की बाई कनपटी से दाहिनी ओर पार हो गई थी। खून से लथपथ प्रिया बेड पर पड़ी हुई थी, उसके सीने में गोली लगी थी। पास में ही एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक पिस्टल पड़ी थी। दोनों खोखे 315 बोर के होने के कारण यह माना जा रहा है कि सिपाही ने प्रिया को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलदीप के घर के बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मृतक सिपाही व युवती के बीच मित्रता थी। युवती ने पूछताछ में बताया कि उसका सिपाही के घर पर आना-जाना रहता था। क्राइम सीन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। इसके बाद फायरिंग हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है। - चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें