फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद कातिल आशिक: रूम पर आई प्रेमिका को मार सूटकेस में भरा, महिला ने दिल ही नहीं ₹5.25 लाख भी दिए थे

Fri, 06 Jun 2025 06:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा

सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने निलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे। जिन्हें चुकाने के लिए वह लगातार उस पर दबाव बना रही थी। 28 मई की रात को नीलेश सतेंद्र से मिलने उसके कमरे पर गई थी। 
विज्ञापन
1 of 5
सूटकेस में नीलेश की लाश को ले जाता सतेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में छह दिन पूर्व सड़क किनारे रजवाहे के पास सूटकेस में मिली महिला की लाश की पहचान दिल्ली के मयूर विहार निवासी नीलेश (30 वर्ष) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
गिरफ्तार प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में किराये पर रहता था कातिल
28 मई को परिजनों द्वारा उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट मयूर विहार थाने में दर्ज की गई थी। पहचान के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमी सतेंद्र यादव निवासी गांव रहुटाखेर जिला चित्रकूट को गिरफ्तार किया है। वह वेस्ट दिल्ली के मोहल्ला विनोद नगर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन

3 of 5
कातिल सतेंद्र यादव और नीलेश - फोटो : अमर उजाला
गला दबाकर की गई थी हत्या
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतका का शव 30 मई को राजवाहे के पास झाड़ियों में अटके सूटकेस से बरामद हुआ था। शव की स्थिति बेहद खराब थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई थी। सीओ ने बताया अब पहचान हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 5
सूटकेस में लाश लेकर जाता कातिल - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका से प्रेमी ने लिए थे 5.25 लाख रुपये
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने निलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे। जिन्हें चुकाने के लिए वह लगातार उस पर दबाव बना रही थी। 28 मई की रात को नीलेश सतेंद्र से मिलने उसके कमरे पर गई थी। जहां दोनों में विवाद होने के बाद सत्येंद्र ने उसका चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूटकेस लेकर जाता कातिल - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी के पास से मृतक का बैंक पासबुक, आधार व चेक बरामद
इसके बाद शव को आसमानी रंग के सूटकेस में बंद कर कर सिर्फ पिलखुवा लाया और यहां सिखेड़ा रजवाहे में उसे ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक निलेश का बैंक पासबुक, एक चेक और आधार कार्ड आदि बरामद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें