यूपी के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा हो गया जब गाजियाबाद की ओर से कार में आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं,सोशल मीडिया पर एक फोटो वायल हो रहा है, जिसमें टोल कर्मी महिला व अन्य से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।