फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेला: दीपदान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हाईवे पर भीषण जाम; पुलिस के इंतजाम हुए बेकार

Tue, 04 Nov 2025 09:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर

सार

वर्ष भर में दिवंगत हुए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान का महत्व गढ़ खादर में कच्चे घाटों पर ही माना जाता है। इसके साथ ब्रजघाट, पूठ में भी लोग दीपदान की परंपरा का निर्वहन करने के लिए पहुंचते हैं। जिस कारण मंगलवार की दोपहर बाद से ही मेला रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। हापुड़ जिले के छिजारसी और ब्रजघाट टोलों पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। 
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़ - फोटो : अमर उजाला
दीपदान पर्व पर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बजे से ही हाईवे 09, मेला रोड और अन्य संपर्क मार्गों पर भीषण जाम लग गया। ब्रजघाट में हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसकर श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जबकि हापुड़ में भी बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। कुल मिलाकर घंटों तक श्रद्धालु हाईवे पर ही फंसे रहे। देर शाम हालात बिगड़ने पर स्याना चौराहे से ब्रजघाट जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया, जिसके कारण लोग पैदल ही ब्रजघाट पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़ - फोटो : अमर उजाला
वर्ष भर में दिवंगत हुए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान का महत्व गढ़ खादर में कच्चे घाटों पर ही माना जाता है। इसके साथ ब्रजघाट, पूठ में भी लोग दीपदान की परंपरा का निर्वहन करने के लिए पहुंचते हैं। जिस कारण मंगलवार की दोपहर बाद से ही मेला रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। हापुड़ जिले के छिजारसी और ब्रजघाट टोलों पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। हापुड़ बाइपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम रहा। दोपहर बाद यहां वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा करीब पांच बजे ब्रजघाट गंगा पुल पर भी भीषण जाम की स्थिति रही। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा मेला मार्ग पर भी मेला स्थल से नक्का कुआं मंदिर तक सड़क पर दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। यह स्थिति तब बनी जब पुलिस ने मेला मार्ग पर पहले ही वाहनों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद भी ट्रैक्टर ट्राली, भैंसा बुग्गी, कार, ऑटो समेत अन्य वाहन जाम के झाम में फंस गए। वाहनों का दबाव बढ़ता देख मीरा रेती, चक लठीरा, शाहपुर मार्ग, स्याना मार्ग, ठंडी सड़क से श्रद्धालुओं को निकाला गया। जिससे इन सभी लिंक मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई।

4 of 6
कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़ - फोटो : अमर उजाला
रूट डावयर्जन ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की परेशानी, छह किलोमीटर पैदल चले
हाईवे और संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बनी, तो पुलिस कर्मियों ने बसों व छोटे वाहनों को भी स्याना चौराहे पर रोक लिया। इस कारण बस चालकों ने गंगानगरी में दीपदान करने जा रही सवारियों को वहीं पर उतार दिया। स्याना चौराहे से ब्रजघाट तक के लिए ऑटो, ई-रिक्शा तक बंद होने के कारण श्रद्धालु परंपरा निभाने के लिए पैदल ही गंगानगरी की तरफ चल दिए। दंपती एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए, तो कहीं पिता अपने छोटे बच्चे को कांधे पर बैठाकर छह किलोमीटर तक कदमताल करते रहे। तब कहीं जाकर उन्हें गंगा मां के दर्शन नसीब हुए।
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़ - फोटो : अमर उजाला
हाईवे और संपर्क मार्गां को जाम मुक्त रखने के लिए वाहनों का आवागमन बंद कर रूट डायवर्जन किया गया है। जिन रास्तों पर जाम की स्थिति बनी हैं, वहां पर अतिरिक्त फोर्स भेजकर जाम खुलवाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गंगा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, ऐसे में वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई। लेकिन यातायात और स्थानीय पुलिस लगातार व्यवस्था में तत्पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें