यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बहरामपुर बाढ़ली गांव में सोमवार की सुबह एक विशालकाय ड्रोन खेत में पड़ा मिला। खेत पर जा रहे लोगों ने ड्रोन को खेत में पड़ा देखा और इसकी सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी। बाबूगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत दी, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में जांच में ड्रोन सेना का निकला, जिसे किसी सर्वे में इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।