हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला पर गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान गंगा के तटों पर भक्ति की बयार दिखाई दी। मां गंगा के जयघोष से गंगा घाट गूंज उठे। भंडारों में प्रसाद का वितरण भी हुआ।
विज्ञापन
1 of 8
कार्तिक पूर्णिमा मेला पर गंगा स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में महाभारत काल से जुड़े पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य स्नान पर्व बुधवार को हुआ। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, खादर और ब्रजघाट मेले में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुई। जिस कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्तिक पूर्णिमा मेलावधि में पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व अन्य प्रदेशों से भक्त मां गंगा के रेतीले मैदान में पहुंचे, जहां उन्हांने तंबुओं के आशियाने बनाकर पड़ाव डाला।
विज्ञापन
2 of 8
कार्तिक पूर्णिमा मेला पर गंगा स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं ने गोपाष्टमी, आंवला नवमी, एकादशी के बाद कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के मुख्य पर्वों के साथ ही प्रतिदिन मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर भी श्रद्धालुओं ने मेला स्थल और गंगानगरी ब्रजघाट में स्नान कर पुण्यार्जित किया।
विज्ञापन
3 of 8
कार्तिक पूर्णिमा मेला पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तड़के शुरू हुआ स्नान का सिलसिला
स्नान का सिलसिला तड़के आरंभ हुआ, जो बुधवार को चलता रहा। इस दौरान तट मां गंगा के जयघोष से गुंजायमान रहे। भक्तों ने स्नान के उपरांत तट पर हवन कर देश समेत परिवार की खुशहाली, बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं से निजात की भी मंगलकामना की।
4 of 8
कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण भी किया। इसके अलावा गंगा तट समेत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन हुआ। इस दौरान गंगा के रेतीले मैदान और ब्रजघाट में भक्ति की बयार बहती दिखाई दी।
विज्ञापन
5 of 8
कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के सामने पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाएं काफी कम साबित हुईं। महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के कक्ष, मोबाइल शौचालय, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए कम पड़ गए।
विज्ञापन
6 of 8
कार्तिक पूर्णिमा मेला पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा
शासन के निर्देश पर एडीएम इला प्रकाश ने बुधवार की सुबह हेलिकॉप्टर से कार्तिक पूर्णिमा मेला और ब्रजघाट में पड़ाव डाले व गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। स्नान और पूजन के दौरान आसमान से फूल बरसते देखकर श्रद्धालु गद्द हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
kartik purnima snan
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में संपर्क मार्ग रहे जाम
दीपदान कर लौटने और कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस-प्रशासन से मुख्य मार्ग के बजाए संपर्क रास्तों से निकाला। जिस कारण मंगलवार की शाम से ही संपर्क मार्गों पर वाहनों के पहिए थम गए थे।
कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात भी कमोबेश यही स्थिति बनी रही। वहीं, ब्रजघाट में गंगा पुल पर भी जाम की स्थिति बनी रही। जिस कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी रही। बुधवार की सुबह जाम से राहत मिल सकी।