फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का वीडियो: युवती के गले में हाथ डाल पिज्जा खा रहा था युवक, कैफे में पहुंचे लड़की के भाई ने जमकर की धुनाई

Tue, 12 Aug 2025 09:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।

सार

वीडियो में फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में युवती के गले में हाथ डालकर एक युवक पिज्जा खा रहा था। तभी युवती का भाई अपने दोस्तों के साथ पिज्जा कैफे में घुस जाता है और युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
1 of 4
भाई ने बहन और उसके दोस्त की पिज्जा कैफे में की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में बहन के साथ पिज्जा खा रहे युवक पर भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। युवक की जमकर ठुकाई के बाद भाई थप्पड़ बरसाते हुए अपनी बहन को कैफे से बाहर ले गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में भाई पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कैफे में बैठक पिज्जा खाते दोनों - फोटो : अमर उजाला
युवती के गले पर हाथ डाल खा रहा था पिज्जा
वीडियो में फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में युवती के गले में हाथ डालकर एक युवक पिज्जा खा रहा था। तभी युवती का भाई अपने दोस्तों के साथ पिज्जा कैफे में घुस जाता है और युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं वीडियो में भाई के दोस्त भी बहन के दोस्त को जमकर पीटते दिखाई दे रहे थे। मारपीट देख कैफे में भगदड़ मच गई और कैफे में बैठे लोग यहां से भाग निकले।
विज्ञापन

3 of 4
बहन की थप्पड़ मारता भाई - फोटो : अमर उजाला
कैफे में पहुंची पुलिस
इसके बाद भाई थप्पड़ बरसाते हुए अपनी बहन को कैफे से बाहर ले गया। कैफे में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी भाई पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन

4 of 4
कैफे में मची अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला
सात अगस्त का है वीडियो
वायरल वीडियो सात अगस्त का बताया जा रहा है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित युवक द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई थी। हालांकि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी भाई पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें