यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में बहन के साथ पिज्जा खा रहे युवक पर भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। युवक की जमकर ठुकाई के बाद भाई थप्पड़ बरसाते हुए अपनी बहन को कैफे से बाहर ले गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में भाई पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।