घायल छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
लंच के समय पर हुआ हादसा, न तो कई बच्चे आते चपेट में
गनीमत रही कि लंच समय होने के कारण बच्चे बाहर थे, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। राजस्थान के झालावाड़ में भी सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई है। ऐसे में हापुड़ के भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल की सूचना भी तुरंत फैल गई। एसडीओ, सीओ, तहसीलदार समेत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। बच्चों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।