गिरफ्तार प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी ने उधार लिए थे 5.25 लाख रुपये
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नीलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे। जिन्हें वापस करने के लिए वह लगातार उसपर दबाव बना रही थी। 28 मई को नीलेश सतेंद्र से मिलने उसके विनोद नगर स्थित कमरे पर गई थी। जहां दोनों में विवाद हुआ। दरअसल, जो रुपये नीलेश ने सतेंद्र को दिए थे, वे उसके पिता ने उसके खाते में डलवाए थे। घरवाले जल्द ही नीलेश की शादी करना चाहते थे, इसलिए वे उससे रुपये मांग रहे थे। ऐसे में नीलेश रुपयों के लिए लगातार दबाव बना रही थी। 28 मई को भी रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। नीलेश ने सतेंद्र को पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इसके बाद वह आपा खो बैठा और उसने उसी की चुनरी से गला घोटकर हत्या कर दी।