पंचायत चुनाव में हमीरपुर के राठ में प्रधानी का चुनाव जीत कर जश्न मना रहे समर्थकों ने गांव की लड़की को जबरन डीजे पर नचाया। विरोध करने पर लड़की व उसके पिता से मारपीट कर महिलाओं से अभद्रता की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डांस के दौरान हुआ बवाल
- फोटो : amar ujala
मझगवां थाने के खड़ाखर गांव निवासी एक महिला ने बताया रविवार को गांव में प्रधान पद का चुनाव जीतने पर कुछ लोगों ने उनके दरवाजे पर गोले दागे। आरोपी रात भर भद्दी-भद्दी नारेबाजी करते रहे। दरवाजे के बाहर हुड़दंग होने पर पति-पत्नी अपने घर में दुबके रहे। सुबह उक्त लोगों ने पूरे गांव में डीजे बजाकर नाच-गाना किया। बताया वह अपनी भतीजी के साथ घर से निकलीं।
विज्ञापन
3 of 5
डीजे पर नागिन डांस को लेकर बवाल
- फोटो : amar ujala
तभी आरोपियों ने उनकी भतीजी को जबरन पकड़ कर डीजे पर नचाया। आवाज सुनकर जब तक वह लोग मौके पर पहुंचे आरोपी उन्हें व उनकी भतीजी को जमीन पर गिराकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उनके पति आदि के साथ मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
4 of 5
जबरन नचाने पर हुआ बवाल
- फोटो : amar ujala
मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने कहा तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। बतादें कोरोना संक्रमण को देखते हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में विजय जुलूस व जश्न पर रोक लगा रखी है। कोर्ट के उक्त आदेश को लागू कराने में स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
प्रधान समर्थकों ने मचाया उत्पात
- फोटो : amar ujala
खड़ाखर गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने पूरे गांव में डीजे बजाकर नाचगाना किया जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। उक्त जश्न के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मगर इस पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन की निगाह नहीं पड़ी। जीत के जश्न में दूसरे पक्ष से विवाद होने पर शिकायत थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।